
अब तक हमने ऐसी अनगिनत कहानियां सुनी हैं कि कैसे Apple वॉच लोगों की जान बचाती है। लेकिन, इस बार एप्पल के आईफोन को लेकर एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसके अनुसार iPhone 13 प्रो मैक्स की मदद से एक डॉक्टर अपने मरीज की आंखों का का इलाज कर रहा है। सुनने में यह काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन, आपको बता दें कि iPhone 13 Pro Max स्मार्टफोन में मौजूद मैक्रो फोटोग्राफी (macro photography) फीचर की मदद से डॉक्टर ऐसा कर रहा है। आइए आगे आपको इस मामले की पूरी कहानी बताते हैं।
iPhone 13 Pro Max
दरअसल, नेत्र रोग विशेषज्ञ (opthalmologist) डॉक्टर टॉमी कोर्न ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह मरीजों के इलाज के लिए एप्पल के हाल ही में आए iPhone 13 Pro Max के इस्तेमाल कर रहे हैं। आईफोन 13 प्रो मैक्स में दिए गए मैक्रो मोड का इस्तेमाल करके डॉक्टर अपने मरीजों की आंखों की तस्वीरों को कैप्चर कर रहे हैं। इन तस्वीरों के जरिए वह आंखों की मेडिकल कंडिशन और बीमारियों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इसे भी पढ़ें: iPhone 13 Series की सेल शुरू भी नहीं हुई कि सामने आ गई iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन्स, Apple के भी उड़े होश!

डॉक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इस सप्ताह iPhone 13 प्रो मैक्स का इस्तेमाल आंखों की मैक्रो फोटो के लिए कर रहा हूं। यह रोगी की आंखों की देखभाल और टेलीमेडिसिन को नया रूप देगा। देखते हैं कि यह प्रयोग कहां तक जाता है।” डॉक्टर ने बताया है फोटो पोस्ट करने के लिए उन्होंने मरीज की परमिशन भी ली थी। इसके अलावा डॉ कॉर्न ने एक ऐसे मरीज का उदाहरण दिया, जिसका कॉर्निया ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टर इन मरीजों की आंखों की जांच आईफोन के कैमरे से ही की है।

आपको बता दें कि Apple ने iPhone 13 Pro Max में मैक्रो फोटोग्राफी के लिए नए लेंस का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके जगह कंपनी ने अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया है जो कि इसी तरह काम करता है कि सब्जेक्ट के दो सेंटीमीटर तक पास जाकर आप मैक्रो फोटो ले पाते हैं।
Apple iPhone 14
आईफोन की 14 बात सबसे पहले करें तो इसे लेकर बताया गया हैं कि आगामी आईफोन को 6.1 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा और यह भी नॉच डिजाईन पर बनी होगी। इसके साथ ही इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है जिसमें सभी सेंसर 12 मेगापिक्सल के रहेंगे।

Apple iPhone 14 Max
अभी तक जहां एप्पल की ओर से iPhone mini लाया जाता था वहीं अगले साल से iPhone Max मॉडल्स मौजूदा आईफोन मिनी मॉडल को रिप्लेस कर देंगे। आईफोन 14 मैक्स को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन 6.7 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा यह भी नॉच डिजाईन पर बनी होगी। इस फोन में भी 12MP dual camera दिए जाने की बात सामने आई है। इसे भी पढ़ें: लेटेस्ट और एडवांस iOS 15 को कैसे करें अपने Apple iPhone में डाउनलोड एंड इंस्टाल, जानें तरीका हर एक स्टेप के साथ
Apple iPhone 14 Pro
आईफोन 14 प्रो के साथ ही एप्पल कंपनी अगले साल पंच-होल डिजाईन वाले मोबाइल फोंस की शुरूआत कर देगी, यह जानकारी नई रिपोर्ट में सामने आई है। iPhone 14 Pro को लेकर बताया गया है कि इस फोन में 6.1 इंच की पंच-होल डिसप्ले दी जाएगी तथा इसके साथ ही आईफोन 14 प्रो 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।
Apple iPhone 14 Pro Max
आईफोन सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल आईफोन 14 प्रो मैक्स को 6.7 इंच की पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है। इसके साथ ही फोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकत है। याद दिला दें कि अभी तक कोई भी आईफोन 48MP camera के साथ लॉन्च नहीं हुआ है।





















