
एक बार फिर Flipkart Sale में एक और धांधली की घटना सामने आई है। हाल ही में एक शख्स को iPhone 12 ऑर्डर करने के बाद बॉक्स में साबुन की टिकिया मिली थी। वहीं, इस बार फिर फ्लिपकार्ट सेल में एक और शख्स इस धांधली का शिकार हुआ है। इस बार Anupama TV Serial के एक एक्टर के साथ यह फ्रॉड हुआ है। दरअसल, Anupama TV Serial के एक्टर Paras Kalnawat ने Nothing ब्रांड के ईयरफोन (Nothing Ear 1 TWS) को शॉपिंग वेबसाइट से ऑर्डर किए थे, जिसके बाद जब ऑर्डर मिला तो Nothing ईयरफोन के बॉक्स के अंदर कुछ भी नहीं था। इस घटना के बाद Paras ने अपने ट्विटर हैंडल से Nothing और Flipkart को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
क्या है मामला
पारस कलनावत (paras_kalnawat) ने अपने ट्विटर पर इस मामले की जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने Nothing Ear (1) के खाली बॉक्स की तस्वीर शेयर की है और लिखा है, ” तो मुझे Nothing के बाक्स में कुछ नहीं मिला है, जिसे मैंने Flipkart से खरीदा था। फ्लिपकार्ट समय के साथ और खराब होता जा रहा हैं, कुछ लोग फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करना अब बंद कर रहे हैं।” इसे भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट से मंगाया था 51,000 रुपये का Apple iPhone 12, बॉक्स में निकला ‘निरमा साबुन’
So Here I Have Received Nothing In @nothing box From @Flipkart ! Flipkart is actually getting worse with time and soon people are going to stop purchasing products from @Flipkart ! pic.twitter.com/wGnzU0MlNq
— Paras Kalnawat (@paras_kalnawat) October 13, 2021
कंपनी ने कहा सॉरी
हालांकि, इस ट्विट के रिप्लाई पर ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की सपोर्ट टीम ने इस मामले को लेकर पारस से क्षमा मांगी है और ऑर्डर आईडी समेत जानकारियां मांगी है, जिसका यूजर ने कोई रिप्लाई नहीं किया है।
अगर बात करें Nothing Ear 1 TWS की तो यह Comfort Zone और उपयोग में आसान हैं। बड्स की ग्रिप अच्छी है और ईयरबड्स को वर्कआउट या दौड़ते समय इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ईयरबड्स का वजन सिर्फ 4.7 ग्राम बहुत ही हल्के डिवाइस के रूप में देखा जा सकता है। इसे कैरी करना आसान है जो जेब में पूरी तरह फिट बैठता है। Nothing Ear 1 एक ट्रांसपेरेंट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें न्वाइज एक्टिव कैंसिलेशन फीचर समेत शानदार साउंड के लिए पावरफुल बास मिलता है।



















