
पेट्रोल-डीजल और सब्जी के बाद अब महंगाई का असर अमेजन प्राइम यूजर्स पर भी पड़ने वाला है। दरअसल, Amazon अपने प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में 50% तक बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी वार्षिक, मंथली और तीन महीने वाले अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान को महंगा करने का अपना निर्णय ले चुकी है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि नई कीमत किस डेट से लागू की जाएंगी। लेकिन, Amazon ने अपने वेबसाइट पर वेबपेज को भी नई कीमतों के साथ अपडेट कर दिया है। इसके साथ ही वेबपेज पर कंपनी ने जानकारी दी है कि जो ग्राहक अपनी टेलीकॉम प्लान के तहत अमेजन प्राइम में शामिल हुए हैं उन्हें भी कीमतों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसलिए हम आपको Jio, Airtel और Vodafone idea के उन प्लान की जानकारी देने वाले हैं जो अभी Amazon Prime मेंबरशिप के साथ आते हैं और आने वाले समय में इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Amazon Prime membership वाले Jio रिचार्ज
Jio के पोर्टफोलियो में केवल पोस्टपेड प्लान हैं जो मुफ्त में Amazon Prime सदस्यता प्रदान करते हैं। इसके अलावा कंपनी के पास मौजूद दूसरे प्लान में मुफ्त नेटफ्लिक्स और डिज़नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन Jio पोस्टपेड प्लान्स के साथ फ्री वॉयस कॉल, एसएमएस और डाटा का लाभ भी दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Netflix प्लान की फुल लिस्ट, कीमत: महज Rs 199 से शुरू

| JIO PLANS WITH FREE PRIME MEMBERSHIP | BENEFITS | VALIDITY |
| Rs 399 Jio Postpaid Plus |
| 30 days |
| Rs 599 |
| 30 days |
| Rs 799 Jio Postpaid Plus |
| 30 days |
| Rs 899 Jio Postpaid Plus |
| 30 days |
| Rs 1,499 Jio Postpaid Plus |
| 30 days |
Amazon Prime membership वाले Airtel रिचार्ज

अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के साथ आने वाले एयरटेल के प्रीपेड पैक 349 रुपये की कीमत और पोस्टपेड पैक 499 रुपये से शुरू होते हैं। इन प्लान में मुफ्त वॉयस कॉल, एसएमएस, डाटा लाभ और भी बहुत कुछ मिलता है। प्राइम मेंबरशिप के अलावा, एयरटेल पोस्टपेड प्लान्स Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते हैं। Amazon Prime Videos मोबाइल-ओनली वर्जन एयरटेल रिचार्ज पैक के साथ 129 रुपये से शुरू होता है। यह ऑफर केवल एक बार एयरटेल प्रीपेड मोबाइल नंबर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए यदि आपने पहले इसका उपयोग नहीं किया है, तो आप द फैमिली मैन 2 के ऑनलाइन स्ट्रीम होने पर कर सकते हैं।
| AIRTEL PLANS WITH FREE PRIME MEMBERSHIP | BENEFITS | VALIDITY |
| Rs 349 prepaid pack |
| 28 days |
| Rs 499 postpaid plan |
| 30 days |
| Rs 749 postpaid plan |
| 30 days |
| Rs 999 postpaid recharge |
| 30 days |
| Rs 1,599 postpaid recharge |
| 30 days |
Amazon Prime membership वाले Vi रिचार्ज

Jio की तरह, Vi भी अपने ग्राहकों को केवल पोस्टपेड प्लान के साथ मुफ्त Amazon Prime सदस्यता प्रदान करता है। ये प्लान मुफ्त वॉयस, एसएमएस, डाटा और ZEE5 प्रीमियम के सब्सक्रिप्शन के साथ भी आते हैं।
| VI PLANS WITH FREE PRIME MEMBERSHIP | BENEFITS | VALIDITY |
| Rs 499 Vi postpaid recharge plan |
| 30 days |
| Rs 699 Vi postpaid recharge plan |
| 30 days |
| Rs 1,099 Vi postpaid recharge plan |
| 30 days |
Amazon Prime Membership New Price
ई-कॉमर्स ब्रांड मासिक प्राइम मेंबरशिप कीमतों को मौजूदा 129 रुपये से बढ़ाकर 179 रुपये करेगा, 3 महीने या तिमाही लागत 329 रुपये से बढ़ाकर 459 रुपये करने जा रहा है और वार्षिक सदस्यता 1,499 रुपये में उपलब्ध होगी। इस हिसाब से कंपनी अपने प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपए तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। परिवर्तन को “बहुत जल्द” लागू करने की योजना है, हालांकि अमेज़न ने अभी तक एक सटीक डेट की जानकारी नहीं दी है कि कब नए प्राइस लागू होंगे।





















