
OPPO के बारे में कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी टेक मार्केट में अपनी ‘ए’ सीरीज़ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत लॉन्च होने वाला नया स्मार्टफोन OPPO A54s होगा। ओपो ने हालांकि अभी तक इस मोबाइल को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी की घोषणा से पहले ही यह ओपो मोबाइल ईकॉमर्स साइट अमेज़न पर लिस्ट हो गया है। अमेज़न पर एंट्री लेने के साथ ही ओपो ए54एस की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है और अब लगता है कि जल्द ही OPPO A54s स्मार्टफोन बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।
OPPO A54s specifications
अमेजन लिस्टिंग में पता चला है कि ओपो ए54एस स्मार्टफोन 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह एक टियरड्रॉप स्कीन होगी जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी। फोटो से पता चला है कि इस फोन की डिसप्ले तीन किनारें जो बेजल लेस होगी तथा नीचे चौड़ा पार्ट दिया जाएगा। OPPO A54s की थिकनेस 8.4एमएम और वज़न 190ग्राम बताया गया है तथा यह ओपो मोबाइल IPX4 रेटिंग के साथ आएगा।

OPPO A54s स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिए जाने की बात अमेज़न के जरिये सामने आ चुकी है। इस शॉपिंग साइट पर यह ओपो फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है जो माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP प्राइमरी कैमरा, Dimensity 1200 SoC के साथ होगा लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए ओपो ए54एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। अमेज़न के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A54s में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात अमेज़न लिस्टिंग में सामने आई है।

OPPO A54s एक डुअल सिम फोन हो जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ मार्केट में आएगा। इसके साथ ही 3.5एमएम जैक, एनएफसी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी फोन में मौजूद रहेंगे। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए54एस 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा।
OPPO A54s price
ओपो ए54एस की कीमत अमेज़न पर €229.99 बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 20,000 रुपये के करीब है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन Pearl Blue और Crystal Black कलर में एंट्री लेगा। बहरहाल ओपो इस मोबाइल फोन को भारत में कब लॉन्च करेगी इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।




















