
Huawei ने आज टेक मंच पर लो बजट सेग्मेंट में अपना नया डिवाईस पेश किया है। यह नया हुआवई स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e नाम के साथ लॉन्च हुआ है जो दो मॉडल्स में आया है। फोन का एक मॉडल जहां MediaTek Helio P35 chipset पर रन करता है वहीं दूसरे मॉडल में हुआवई का ही Kirin 710A चिपसेट दिया गया है। इस फोन ने फिलहाल चीन में एंट्री ली है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है।
Huawei Enjoy 20e की स्पेसिफिकेशन्स
हुआवई एन्जॉय 20ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह डिसप्ले टीएफटी आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश की गई है। फोन की स्क्रीन 16.7एम कलर और 70% एनटीएससी सपोर्ट करती है। इस हुआवई फोन का डायमेंशन 159.07×74.06×9.04एमएम और वज़न 185 ग्राम है।

Huawei Enjoy 20e Standard version जहां 2.3गीगार्हट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Mediatek MT6765 चिपसेट पर रन करता है वहीं Huawei Enjoy 20e High version में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ HiSilicon Kirin 710A चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन के स्टैंडर्ड वर्ज़न में IMG GE8320 और हाई वर्ज़न में Mali-G51 MP4 जीपीयू मौजूद है। एंडरॉयड 11 के साथ स्टैंडर्ड वर्ज़न EMUI 10.1 और हाई वर्ज़न HarmonyOS 2 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए हुआवई एन्जॉय 20ई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। एलईडी फ्लैश के साथ फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है तथा साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 3.5 पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Huawei Enjoy 20e की कीमत
हुआवई एन्जॉय 20ई का स्टैंडर्ड वर्ज़न 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं फोन के हाई वर्ज़न में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो Helio P35 वाले Huawei Enjoy 20e का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 999 तथा 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,199 में लॉन्च हुआ है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 11,600 रुपये और 13,800 रुपये के करीब है। फोन के Kirin 710A का प्राइस अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है।





















