
Xiaomi ने पिछले महीने सितंबर में Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। Xiaomi 11T pro स्मार्टफोन का इंडियन वेरिएंट मॉडल नंबर 2107113SI के साथ पिछले महीने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) सर्टिफाइड हो चुका है। पिछले महीने इस मॉडल नंबर के साथ शाओमी के स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो तो Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट को Google Play Console और Supported Devices में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि Xiaomi 11T Pro को भारत में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स ग्लोबल एडिशन की तरह ही होंगी। इसके साथ ही गूगल प्ले कंसोल से पता चलता है कि Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन भारत में FHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट, 8 GB की RAM, और Android 11 OS के साथ पेश किया जाएगा।
So yes, the Xiaomi 11T Pro is soon launching in India. Have spotted the Indian variant (codename vili) on the Google Supported Devices list and the Google Play Console listing.
Feel free to retweet.#Xiaomi #Xiaomi11TPro pic.twitter.com/kxKDbtg4QO— Mukul Sharma (@stufflistings) October 28, 2021
Xiaomi 11T Pro स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच का AMOLED स्क्रीन दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कैमरा दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो कैमरा स्नाइपर लेंस दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 स्मार्टफोन को मिला BIS सर्टिफिकेशन्स, दमदार फीचर्स के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च
Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 888 SoC चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही शाओमी के इस पोन में LPPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। शाओमी का यह फोन 8/12GB रैम ऑप्शन के साथ 128/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर रन करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Facebook ने खुद को नए नाम Meta के साथ किया री-ब्रांड, वर्चुअल-रियलिटी पर रहेगा फोकस



















