
Redmi Smart Band Pro और Redmi Watch 2 Lite ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गए हैं। पिछले काफी समय से इन दोनों वीयरेबल्स को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ रहे हैं। Xiaomi के दोनों वियरेबल आने वाले दिनों में यूरोप में सेल के लिए आएंगे। शाओमी का लेटेस्ट Redmi Band Pro कंपनी के ऑरिजनल Redmi Smart Band का सक्सेसर है इसके साथ ही Redmi Watch 2 Lite वॉच पिछले साल के Redmi Watch 2 का टोन डाउन वेरिएंट है, जिसे कंपनी ने Redmi Note 11 series के साथ चीन में लॉन्च किया है। दोनों ही वियरेबल सिलिकन स्ट्रेप, 110+ फिटनेस मोड और मल्टीपल वॉच फेस के साथ पेश किया है। यहां हम आपको Redmi Smart Band Pro और Redmi Watch 2 Lite की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi Smart Band Pro स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Smart Band Pro फिटनेस बैंड में 1.47-इंच का कर्व AMOLED टच डिस्प्ले के साथ पेश किया है जिसका रेजलूशन 194 x 368 पिक्सल और मैक्सिमम ब्राइटनेस 450 निट्स है। Redmi Smart Band Pro को कंपनी ने Apollo 3.5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 और Android 6.0 या उससे ऊपर और iOS 10.0 से ऊपर के डिवाइस पर Xiaomi Wear/Xiaomi Wear Lite ऐप्स से कनेक्ट किया जा सकता है।
Redmi Smart Band Pro में 6-एक्सिस सेंसर, 3-एक्सेस एक्सेलेरोमीटर और 3-एक्सिस जाइरोस्कोप दिए गए हैं। बैंड में PPG हार्ट रेट सेंसर और लाइट सेंसर दिए हैं। इसके साथ ही 110 फिटनेस मोड और 12 प्रोफेशनल मोड दिए गए हैं। शाओमी का यह बैंड रनिंग, आउटडोर वॉकिंग और ट्रेडमिल डिटेक्शन दिया गया है।
रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में 24 आवर हार्ट रेट मॉनीटरिंग, SpO2 ट्रेकिंग, स्लीप क्वालिटी ट्रैकिंग, स्ट्रेस लेवल मॉनीटरिंग, डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज सपोर्ट और मैन्सुअल साइकल ट्रैकिंग दिया गया है। Redmi Smart Band Pro में म्यूजिक कंट्रोल, वेदर फोरकास्ट, नोटिफिकेशन्स अलर्ट, DND, इनकमिंग कॉल अलर्ट, टाइमर, अलार्म और स्टॉपवॉच जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। रेडमी के लेटेस्ट बैंड में 200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिन का बैकअप ऑफर करता है। यह भी पढ़ें : WhatsApp ने की PhonePe और Google Pay को टक्कर देने की तैयारी, UPI पेमेंट पर मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक
Redmi Watch 2 Lite स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Watch 2 Lite शाओमी के पिछले साल लॉन्च किए Redmi Watch का टोन-डाउन वेरिएंट है। इस वॉच में 1.55-इंच का TFT LCD पैनल दिया है, जिसका रेजलूशन 320 x 360 पिक्सल है। शाओमी ने पिछले साल Redmi Watch 2 को AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया था। Redmi Watch 2 Lite स्मार्टवॉच में कंपनी ने Redmi Smart Band Pro की तरह ही 110+ फिटनेस मोड दिए हैं। इस स्मार्टवॉच में 262mAh की बैटरी है। सिंगल चार्ज पर यह दस दिनों का बैकअप करती है। Redmi Smart Band Pro को ब्लैक कलर में पेश किया है। इसके साथ ही Redmi Watch 2 Lite को आइवोरी, ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno7 SE, Reno 7 और Reno 7 Pro के लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां


















