जानें क्यों होता है मोबाइल फोन के पीछे एक छोटा सा छेद

Join Us icon

जब भी कोई फोन आपके हाथो में आता है तो आप उसके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। फोन की स्क्रीन आॅन कर डिसप्ले की जानकारी लेते हैं। सामने और पीछे से देखकर कैमरा प्लेसमेंट देखते हैं और इसी तरह सिम स्लॉट, मैमोरी स्लॉट, इयरफोन जैक, यूएसबी और लाउडस्पीकर तक की पूरी जानकारी लेते हैं। आपको सबकुछ मालूम होता है कि इसमें किस चीज का क्या काम है। परंतु आज कल कई फोन में आपको एक छोटा सा छेद दिखाई देता है। यह छेद कैमरे के पास होता है। कभी आपने सोचा है यह छेद किस काम का होता है? इसकी क्या उपयोगिता होती है और पीछे कैमरे के पास क्यों दिया होता है?

हालांकि इसे देखकर ज्यादातर लोगों को यही लगता होगा कि इसका उपयोग कैमरे के लिए होता होगा लेकिन ऐसा नहीं है। इस छेद का कैमरे से कोई संबंध नहीं होता। मोबाइल फोन के बैक पैनल में दिया गया यह छेद असल में माइक्रोफोन होता है। हालांकि यह माइक्रोफोन आपकी आवाज सुनने या आपकी आवाज सुनाने के लिए नहीं दिया गया होता है बल्कि यह आपको फोन पर स्पष्ट रूप से बात करने के लिए दिया होता है।

10 तरीके ​जिससे लंबे समय तक कर सकते हैं अपने स्मार्टफोन का उपयोग
back-holl-1
इसे सेकेंडरी माइक्रोफोन कहा जाता है जो नॉइज़ कैन्सलेशन का कार्य करता है। अर्थात ये फालतू की आवाज को रोकता है जिससे कि आप स्पष्ट रूप से बात कर सकें। साधरणत: फोन में दो माइक्रोफोन होते हैं। एक माइक्रोफोन नीचे की ओर दिया होता है जिसमें आप बोलते हैं और आपकी आवाज दूसरे कॉलर तक जाती है। परंतु हमेशा आप शांत माहौल में ही नहीं होते कभी—कभी बैकग्राउंड में काफी शोर होता है। ऐसे में सेकेंडरी माइक्रोफोन आपके आस-पास हो रहे शोर या वो आवाज जो दूर से आ रही है उसे कैच करता है वहीं रोक देता है। ऐसे में जब आप बात करते हैं तो दूसरे कॉलर को क्रिस्टल क्लियर साउंड जाती है।

7 नायाब तरीके जिससे अपने धीमे सैमसंग फोन को कर सकते हैं फास्ट

ज्यादातर फोन में नॉइज़ कैन्सलेशन के लिए यह माइक्रोफोन कैमरे के पास दिया होता है। वहीं कई फोन में उपर के पैनल में भी देखा जा सकता है। हालांकि सबसे पहले इस तरह से सेकेंडरी माइक्रोफोन को एप्पल आईफोन में पेश किया जाता था लेकिन आज कई एंडरॉयड फोन में भी देखे जा सकते हैं।