Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन 46000 रुपये की क़ीमत में हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Realme को लेकर ख़बर सामने आ रही हैं कि कंपनी इन दिनों अपने प्रीमियम फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन पर काम कर रही है। रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन Realme GT 2 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन अगस्त महीने में लॉन्च किए Realme GT का सक्सेसर स्मार्टफोन होगा। चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और लॉन्च टाइमलाइन शेयर की है। यहां हम आपको अपकमिंग Realme GT Pro 2 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Realme GT 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में 6.51-इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में स्लिम बैजल दिए जा सकते हैं। टिपस्टर का दावा है कि फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और हाई रिफ़्रेश रेट डिस्प्ले और पिक्सल डेनसिटी 404PPI है।

रियलमी के इस स्मार्टफोन के बारे में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेरटैरी सेंसर दिया जा सकता है। फ़ोन में 32 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि फोन में 8GB की RAM और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। रियलमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित Realme Ui 3.0 पर रन करेगा। इसके साथ ही इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में Type-C पोर्ट, हेडफ़ोन जैक, 5G, NFC, GPS, Bluetooth 5.1, और Wi-Fi दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की रियल लाइफ़ इमेज लीक, जानें क्या डिज़ाइन की ख़ास बातें

Realme GT 2 Pro की कीमत (संभावित)

GizChina ने टिपस्टर Digital Chat Station के हवाले से बताया है कि Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को चीन में अगले साल लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर ने दावा किया है कि रियलमी का यह फ़ोन चीन में 4,000 CNY (करीब 46,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही Realme के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी इसका स्पेशल वेरिएंट 5,000 CNY (करीब 58,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, नए साल की शुरुआत में लॉन्च करेगा प्रीमियम फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here