Realme 9i, Realme 9 Pro Plus और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन EEC में हुए लिस्ट, जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon

Realme इन दिनों अपकमिंग Realme 9 series के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रियलमी पहले ही कंफर्म कर चुका है कि रियलमी 9 सीरीज के स्मार्टफोन 2021 में लॉन्च नहीं किए जाएंगे। कंपनी अगले साल के पहले क्वार्टर में Realme 9 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर काफी लीक रिपोर्ट सामने आ रहे हैं। रियलमी 9 सीरीज को लेकर लेटेस्ट न्यूज की बात करें तो Realme 9 सीरीज़ और Realme GT सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है।

Realme 9 सीरीज और Realme GT 2 Pro

EEC सर्टिफिकेशन्स के स्क्रीन शॉट से पता चलता है कि Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन का मॉडल नंबर Realme RMX3393, Realme 9i स्मार्टफोन का मॉडल नंबर Realme RMX3491 और Realme GT 2 Pro का मॉडल नंबर Realme RMX3301 है। EEC सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि Realme 9 series और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये स्मार्टफ़ोन 2022 में कमर्शियली लॉन्च किये जा सकते हैं।

रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को सर्टिफिकेशन मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में उम्मीद है कि ये फ़ोन अगले कुछ महीनों में मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। फ़िलहाल रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन को लेकर हमारे पास जानकारी उपलब्ध नहीं है। अब इन स्मार्टफ़ोन के मॉडल नंबर और मार्केटिंग नाम की डिटेल सामने आ चुकी है। आने वाले दिनों में रियलमी के स्मार्टफ़ोन के बारे में और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। हालांकि Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन AMOLED पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर और 108MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP प्राइमरी कैमरा, Dimensity 1200 SoC के साथ होगा लॉन्च

Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले IMEI डेटाबेस की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग से भी इसके जल्द लॉन्च होने का हिंट मिलता है। फिलहाल Realme 9 series और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A03 स्मार्टफ़ोन की लॉन्चिंग से पहले सामने आया डिज़ाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here