Samsung Galaxy A22s 5G Phone लॉन्च, देखें क्या है फोन की ताकत और कैसी है स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Samsung ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22s लॉन्च किया है। यह एक मिड बजट 5G Phone है जिसने सबसे पहले रशियन मार्केट में एंट्री ली है। 4GB RAM, MediaTek Dimensity 700 SoC, 5,000mAh battery और 48MP Rear camera की ताकत से लैस इस सैमसंग फोन ने दो वेरिएंट्स में बाजार में दस्तक दी है जिसकी फुल डिटेल आगे दी गई है।

Samsung Galaxy A22s 5G Phone

सैमसंग गैलेक्सी ए22एस 5जी फोन को कंपनी की ओर से 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया है। यह स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। सैमसंग ने इस स्क्रीन को इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में हुआ भयंकर Blast, जींस की जेब में रखा था फोन, जला डाला लड़के का मांस!

Samsung Galaxy A22s 5G फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का डिमेनसिटी 700 चिपसेट मौजूद है। रशियन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी और 128 जीबी के साथ दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A22s 5G Phone Launched know feature specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग गैलेक्सी ए22एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A22s 5G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 4 जनवरी 2022 को लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S21 FE, आयोजित होगा Galaxy Unpacked Event

Samsung Galaxy A22s 5G एक डुअल सिम फोन है जो 5जी के साथ ही 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग फोन को 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here