
Motorola ने भारत में इस साल की शुरुआत में Moto G30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मोटोरोला का यह फोन 6.5-इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरा, 13MP फ्रंट फेसिंग कैमरा और Snapdragon 662 SoC के साथ पेश किया गया था। अब Lenovo के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कंपनी Moto G30 के सक्सेसर Moto G31 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। अपकमिंग Moto G31 स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की इमेज भी NCC सर्टिफिकेशन्स के जरिए सामने आ चुकी है। अब लॉन्च से ठीक पहले 91Mobiles ने इस स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं। डिटेल्स की माने तो मोटोरोला का यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Moto G31 का डिजाइन
अपकमिंग Moto G31 के रेंडर देखने से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन दाएं ओर पावर बटन, वॉल्यूम बटन और गूगल असिस्टेंट बटन दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। यह सेंसर फोन के रियर पैनल में दिया जाएगा।

Moto G31 के स्पेसिफिकेशन्स
Moto G31 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.4-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ होगा। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही मोटोरोला का यह फोन Android 11 पर रन करेगाय. इसके साथ ही कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G31 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फिलहाला रियर पैनल में दिए गए दो कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Kia Concept EV9 इलेक्ट्रिक SUV के डिज़ाइन से कंपनी ने उठाया पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां
मोटोरोला के अपकमिंग बजट स्मार्टफ़ोन Moto G31 स्मार्टफ़ोन के बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफ़ोन, स्पीकर ग्रिल और USB Type C पोर्ट दिया जाएगा। फिलहाल मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के चिपसेट, रैम, स्टोरेज, फ्रंट कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही मोटोरोला के फिलहाल इसके लॉन्च को लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 11 सीरीज ग्लोबल मार्केट में नए डिजाइन और Snapdragon चिपसेट के साथ होंगे लॉन्च





















