
Kia ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में अपनी एंट्री की तैयारी पूरी कर लीक है। कंपनी 17 नवंबर को Concept EV9 SUV के साथ ग्लोबल एंट्री की तैयारी कर रही है। ईवी सेग्मेंट में एंट्री से ठीक पहले किया ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल Concept EV9 का टीजर पोस्टर शेयर करते हुए बॉक्सी एक्सटीरियर प्रोफाइल को शोकेश किया है। ग्लोबल मार्केट में इन दिनों एसयूवी बॉडी वाले व्हीकल की काफी मांग है। वहीं इलेक्ट्रिक कार में भी एसयूवी का काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में Kia की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार Kia Concept EV9 SUV डिजाइन के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।
अल्ट्रामॉर्डन एक्सटीरियर डिज़ाइन
कोरियन कार कंपनी Kia ने अपकमिंग अपकमिंग ईवी Kia Concept EV9 SUV के डिज़ाइन को अल्ट्रामॉर्डन एक्सटीरियर डिज़ाइन करार दिया है। किया की अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल में फ़्लैट रूफलाइन दी गई है। इसके साथ ही इस अपकमिंग एसयूवी को लार्ज व्हील आर्क, स्लिम LED DRL के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ टीजर इमेज को देखने से पता चलता है कि इसका फ्रंट ग्रिल काफी प्रोमिनेंट होगा।
मिलेगा बड़ा सनरूफ
Kia की अपकमिंग Concept EV9 SUV के टीज़र इमेज को देखने से पता चलता है कि इसमें डोर हैंडल विजिबल नहीं होंगे। इसके साथ ही इमेज में लार्ज हेक्जागोनल सनरूफ देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अपकमिंग Kia Concept EV9 SUV के साइड प्रोफ़ाइल की बात करें तो इसमें प्रोमिनेंट कैरेक्टर लाइन्स दिए जाएंगे। टीजर को देखने से पता चल रहा है कि कार में LED का काफी मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है।
साइज़ की बात करें तो अपकमिंग Kia Concept EV9 इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी की दूसरी ईवी से बड़े साइज में लॉन्च की जाएगी। इसके साथ ही इस अपकमिंग एसयूवी का कैबिन मिनिमलिस्टिक डिजाइन एलिमेंट के साथ पेश किया जाएगा। फ़िलहाल Kia की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल EV6 है। Kia EV6 को कुछ सलेक्टेड मार्केट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी अफवाहों को दूर करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया E-Amrit पोर्टल, ईवी को मिलेगी रफ्तार
यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 400v और 800v चार्जिंग सपोर्ट करती है। Kia का दावा है कि EV6 मात्र 5 मिनट के चार्ज में 112 kms की रेंज ऑफर करता है। इसके साथ ही 18 मिनट की चार्ज में यह 330 kms की रेंज ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर 120KM रेंज और 60KMPH टॉप स्पीड के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स
























