
Electric Vehicles के बढ़ते बाजार में आज तमिलनाडु बेस्ड इंडियन कंपनी Boom Motors ने भी अपनी नई E-Bike लॉन्च की है। यह इलेक्ट्रिक बाइक Corbett 14 नाम के साथ बाजार में आई है जो शानदार लुक व डिजाईन के साथ आर्कषक और एडवांस फीचर्स से लैस है। कंपनी ने अपनी इस बिजली से चलने वाली बाईक को भारत की सबसे टिकाऊ और लंबे समय तक साथ निभाने वाली ई-बाइक बताया है। Boom Corbett की बुकिंग आज से ही इंडिया में शुरू हो गई है और इसे सिर्फ 499 रुपये की रकम चुका कर अपने लिए रिजर्व किया जा सकता है।
Boom Corbett E-Bike की कीमत
बूम मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाईक को दो मॉडल्स में लॉन्च किया है। एक मॉडल का नाम Corbett 14 और दूसरे का नाम Corbett 14-EX है। कीमत की बात करें तो Corbett 14 का एक्स-शोरूम प्राइस 86,999 रुपये है तथा Corbett 14-EX मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1,19,999 रुपये है। ये दोनों ही मॉडल महज़ 499 रुपये की कीमत चुका कर बुक किए जा सकते हैं। Boom Corbett E-Bike को चार कलर में लॉन्च किए गया है जिनमें Whale Blue, Beetie Red, Mantis Green और Panther Black शामिल है।

सिर्फ 1,699 रुपये में मिलेगी Electric Bike
हर व्यक्ति तक इलेक्ट्रिक बाइक पहुॅंचाने के मकसद से Boom Motors ने Corbett 14 को ईएमआई ऑप्शन के साथ पेश किया है। कंपनी इस ई-बाइक पर 5 साल की ईएमआई उपलब्ध करा रही है। ईएमआई के तहत ग्राहक को सिर्फ 1,699 रुपये प्रति माह की दर से कीमत चुकानी होगी। आज के वक्त में पेट्रोल की कीमत को देखा जाए तो बिजली से चलने वाली गाड़ी एक महीने में एक ईएमआई के बराबर बचत करवा सकती है। यहां बता दें कि कंपनी अपने ग्राहकों को बैटरी पर 5 साल की वारंटी और चेसिस पर 7 साल की वारंटी दे रही है।

Boom Corbett 14 के फीचर्स
इन इंडियन इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स की बात करें तो Corbett 14 को 3kW और Corbett 14-EX को 4kW पिक वाली मोटर के साथ लॉन्च किया गया है। पहला मॉडल जहां 65 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ 100 किलोमीटर की रेंज प्राप्त करता है वहीं दूसरे मॉडल को फुल चार्ज करने पर यह 75 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ 200 किलोमीटर पर लगातार चलने की क्षमता रखता है। ये दोनों ही मॉडल 2.5 से 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकते हैं।

Boom Corbett 14 E-Bike स्वैपेबल बैटरी और पोर्टेबल चार्जर के साथ आती हैं, जिन्हें आप अपने घर में किसी भी सॉकेट के जरिये चार्ज कर सकते हैं। BLDC मोटर और डिस्क ब्रेक के साथ ही इस बाइक में petrol savings tracking, CO2 offset tracking, accident/theft detection और parental mode जैसे फीचर्स मौजूद है। कंपनी का कहना है कि बाइक में लगी बैटरी पूरी तरह से फायर प्रूफ है तथा आईपी67 रेटिंग इस इलेक्ट्रिक बाइक को वॉटर व डस्ट रीज़िस्टेंट भी बनाती है।





















