Vivo Y54s 5G स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च

Join Us icon

Vivo ने होम मार्केट चीन में अपनी Y-series का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वीवो का यह फोन बजट सेगमेंट में Vivo Y54s के नाम से पेश किया है। Vivo का यह बजट 5G स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity SoC के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में फ़्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फिलहाल वीवो के इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यहां हम आपको Vivo Y54s स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, फीचर और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo Y54s की कीमत

Vivo Y54s एक बजट 5G स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। यह फोन सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ चीन में 1,699 CNY (करीब 19,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वीवो का यह फोन टाइटेनिमय ग्रे और लेक ब्लू वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Vivo Y54s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y54s स्मार्टफोन में 6.51-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। इसके साथ ही सेकेंडरी कैमरा 2MP का दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में LED फ़्लैश भी दिया गया है। वीवो के इस फ़ोन में पोर्टेट मोड़, नाइट मोड़, टाइम लैप्स, स्लो-मोशन, वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro का जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब लॉन्च होगा ये दमदार स्मार्टफोन

Vivo Y54s स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वीवो का यह फ़ोन बजट 5G चिपसेट MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन 6GB की रैम और 2GB वर्चुअल रैम के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.1, Wi-Fi दिए गए हैं। वीवो का यह फोन Android 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Motorola मिड रेंज सेगमेंट में Moto G71 की लॉन्चिंग से करेगा धमाका, सस्ते में मिलेंगे दमदार फ़ीचर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here