
स्मार्टफ़ोन के लिए प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम जल्द ही अपना सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen1 को लॉन्च करने वाली है। इस चिपसेट को पहले Snapdragon 898 नाम दिया गया था। इस चिपसेट के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लेनोवो के जनरल मैनेजर Chen Jin ने बताया कि मोटोरोला का फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफ़ोन Moto Edge X30 के नाम से पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के अपकमिंग फ्लैगशिप Moto Edge X30 के बारे में कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफ़ोन हो सकता है।

लेनोवो के जीएम ने अपनी यह पोस्ट मोटोरोला के फोन Edge X30 से किया है जो अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन डबल Gorilla Glass प्रोटेक्शन और नई कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल में Gorilla Glass पैनल दिए जाएंगे। इसके साथ ही नया प्रोसेसर दमदार कोर स्पीड और शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।
Moto Edge X30 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
इस पोस्ट के कमेंट सक्शेन में जिन ने बताया कि मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में My UI 3.0 का एक्सपीरियंस मिलेगा। यह स्टॉक एंड्रॉयड बेस्ट UI है, जिसमें मोटोरोला के कस्टमाइज्ड फ़ीचर जैसे Moto Actions मिलते हैं। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ OLED पैनल और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। मोटोरोला के इस पोन में 16GB तक की रैम और 512 GB की स्टोरेज मिलती है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियार कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसके साथ 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 60MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही खबरों की माने तो यह फोन ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 30 Ultra नाम से पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा 120W फास्ट चार्ज वाला स्मार्टफोन, Xiaomi 11T Pro या Redmi Note 11 Pro+ की हो सकती है एंट्री
फ़िलहाल Motorola Edge X30 या Edge 30 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मोटोरोला और शाओमी दोनों की क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 के लॉन्च का इंताजर कर रहे हैं। हमारा मानना है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के साथ शाओमी भी इस चिपसेट के साथ Xiaomi 12 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर





















