
Apple ने 2022 में अपने पॉपुलर टैबलेट – iPad Air 5, iPad 10 और iPad Pro के अपडेट मॉडल लॉन्च करने को लेकर तैयार है। Mac Rumours के रिपोर्ट्स की माने तो Apple 2022 में नया iPad Pro लॉन्च करने की तैयार कर रहा है। Apple के अपकमिंग iPad Pro मॉडल नए डिज़ाइन और वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही Apple अपने एंट्री-लेवल iPad और iPad Air के नए मॉडल को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Apple 2017 से हर साल अपने एंट्री लेवल iPad के नए वर्जन लॉन्च करता है। कंपनी हर साल किफ़ायती क़ीमत में नए iPad मॉडल को स्पेसिफिकेशन्स और चिपसेट अपग्रेड के साथ पेश करता है। ऐसे में संभव है कि 2022 में लॉन्च होने वाला नया मॉडल अपग्रेड के साथ पेश किया जाएगा। फ़िलहाल यह डिटेल उपलब्ध नहीं है कि iPad के 10th जेनेरेशन में क्या फ़ीचर्स होंगे। यह भी पढ़ें : Motorola की बड़ी प्लानिंग, अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पेश होगा Edge X30 का स्पेशल एडिशन, जानें क्या होंगी खूबियां

रिपोर्ट्स की माने तो Apple के नए iPad mini टैबलेट में 120Hz ProMotion डिस्प्ले दी जा सकती है। फिलहाल iPad mini में 60Hz की डिस्प्ले दी जाती है। Apple ने बीते कुछ महीने पहले सितंबर में iPad और iPad mini को लेटेस्ट A15 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया है। Apple iPad Mini में नया 8.3-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है जिसमें वाइड कलर और ट्रू टोन फीचर्स दिए गए हैं। लेटेस्ट Apple iPad Mini में कंपनी ने फास्ट डाटा ट्रांसफर और 20W फ़ास्ट चार्ज के लिए USB-C पोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें : Realme GT सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां




















