10.5 इंच की बड़ी डिसप्ले और 7,040mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Samsung Galaxy Tab A8

Join Us icon

Samsung ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया टैबलेट पेश किया है। यह डिवाईस Samsung Galaxy Tab A8 नाम के साथ बाजार में उतारा गया है। जो 4GB RAM, 128GB internal storage और 7,040mAh battery के साथ ही 10.5-inch की लार्ज डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह सैमसंग टैब LTE और Wi-Fi दोनों मॉडल्स में आया है जो शानदार लुक के साथ ही एडवांस फीचर्स सपोर्ट करता है। चलिए जानते हैं क्या है इस नए सैमसंग टैबलेट में खास।

Samsung Galaxy Tab A8 की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी टैब ए8 को 16:10 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.5 इंच की बड़ी डब्ल्यूयूएक्सजीए डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन टीएफटी पैनल पर बनी है जिसके चारों ओर राउंड ऐज़ बेजल्स वाला बॉडी पार्ट मौजूद है। टैब की हॉरिजॉन्टल पॉजिशन पर उपरी ओर सेल्फी कैमरा आता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 का डायमेंशन 246.8 x 161.9 x 6.9एमएम और वज़न 508 ग्राम है तथा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत का है।

7,040mAh Battery tablet device Samsung Galaxy Tab A8 Launched know Price full Specs

Samsung Galaxy Tab A8 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह टैबलेट अलग-अलग बाजारों में डिफरेंट चिपसेट पर रन करेगा जिसमें से एक एक्सनॉस वर्ज़न भी देखने को मिलेगा। ग्लोबल मंच पर यह टैबलेट तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जो 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। सभी वेरिएंट्स में मैमोरी को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन ड्यूल डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल कर रियर कैमरा सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह टैबलेट 3.5एमएम जैक के साथ अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 7,040एमएएच की बैटरी मौजूद है। सैमसंग ने इसे Gray, Silver, Pink Gold कलर में पेश किया है जो आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Tab A8 इंडियन मार्केट में कब से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा तथा इसकी कीमत क्या होगी यह डिटेल अभी सामने नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here