
Realme GT 2 सीरीज की घोषणा कंपनी द्वारा कुछ दिन पहले की गई थी। उम्मीदों के विपरीत कंपनी ने 20 दिसंबर को Realme GT 2 सीरीज लॉन्च नहीं की। लेकिन, इस इवेंट के दौरान कंपनी ने इस सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसमें ऑफर किए जाने वाले कुछ खास फीचर्स की जानकारी दी। इवेंट में कंपनी का ज्यादा फोकस इस सीरीज के टॉप-एंड फोन रियलमी GT 2 प्रो के खास फीचर्स पर रखा गया था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि Realme GT 2 सीरीज 4 जनवरी, 2022 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसी दिन डिवाइस चीन में भी लॉन्च होने जा रहे है।
Realme GT 2 सीरीज
आपको बता दें कि आधिकारिक लॉन्च इन्वाइट पोस्टर में बताया गया है कि Realme GT 2 सीरीज के डिवाइस 4 जनवरी को ग्लोबल टेक मार्केट में लॉन्च होंगे। साथ ही आधिकारिक प्रेस रिलीज में यह भी उल्लेख किया गया है कि डिवाइस उसी दिन चीन में लॉन्च होंगे। इसलिए कुछ ही दिनों में हम Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro फ्लैगशिप फोन के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि हम डिवाइस को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर पहले ही देख चुके है, लेकिन हमें इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, प्रो वर्जन के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि 91mobiles पहले ही विशेष रूप से इसके रेंडर और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी आपको दे चुका है। इसे भी पढ़ें: 6GB RAM के साथ आ रहा है Realme Narzo 9i, जानें किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा इंडिया में लॉन्च

Realme GT 2 Pro स्पेसिफिकेशन और डिजाइन
Realme GT 2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच QHD + फ्लैट AMOLED डिसप्ले होगा। हुड के तहत इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए Realme GT 2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप – 50MP + 50MP + 8MP और 32MP सेल्फी स्नैपर को स्पोर्ट करेगा। अंत में डिवाइस 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी को स्पोर्ट करेगा।

हमने आपको एक्सक्लूसिव रेंडर के जरिए रियलमी जीटी 2 प्रो का डिजाइन दिखाया था। लीक रेंडर के अनुसार डिवाइस पुराने नेक्सस 6पी पर देखे गए रियर कैमरा विज़र के समान लग रहा था। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही खुलासा किया था कि रियलमी जीटी 2 प्रो पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करता है, जिसमें रियर पैनल के लिए बायो-पॉलिमर सामग्री भी शामिल है। इसे भी पढ़ें: Realme 9 Pro+ 5G के लॉन्च से पहले कैमरा स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा कंपनी ने साफ किया था कि यह दुनिया का पहला फोन है जिसे बायो-पॉलिमर मटीरियल से तैयार किया गया है। इसके अलावा यह दुनिया का ऐसा पहला स्मार्टफोन भी है, जिसमें 150 डिग्री FOV वाला अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा ऑफर किया जाएगा। साथ ही फोन का डिजाइन भी बेहद खास है और इसे नाओटो फुकासावा ने डिजाइन किया है। कंपनी इसे ‘Paper Tech Master Design’ कह रही है। कंपनी ने फोन में मिलने वाले मेन कैमरे के बारे में भी जानकारी दी।





















