
Indian Gadget Awards 2021 : टेक्नोलॉजी और इनोवेशन दोनों एक साथ चलते हैं। कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो साल से हम सभी विपरीत परिस्थितियों के बीच अपनों से दूर रहे हैं, लेकिन ये टेक्नोलॉजी का ही कमाल था कि हम दूर रहकर भी एक दूसरे के पास मौजूद थे। कोरोना ने भले दुनिया की गति कम कर दी हो लेकिन इस दौरान टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए-नए इनोवेशन होते रहे हैं। आज में 2021 के कुछ ऐसे इनोवेटिव गैजेट्स की बात करेंगी जिन्हें कंपनी ने महामारी की विपरीत परिस्थियों में लॉन्च किया है। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
ये गैजेट्स न केवल दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए गए हैं बल्कि इन्होंने पहले से चले आ रहे ट्रेंड को बदला है। इसके साथ ये डिवाइसेस कटिंग एज टेक्नोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के साथ पेश किए गए हैं। इनमें मास्क, फोल्डेबल डिस्प्ले वाले डिवाइसेस, स्मार्ट होम डिवाइस, फ़ोन-टैब और लैपटॉप जैसे गैजेट्स शामिल हैं। यहां हम आपको 2021 के सबसे इनोवेटिव गैजेट्स से मिला रहे हैं तो Indian Gadget Awards 2021 में Most Innovative Gadget of 2021 में शामिल हैं। यह भी पढ़ें : The Indian Gadget Awards में कौन-सा मोबाइल हुआ है किस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट, देखें सभी बेस्ट फोंस की फुल लिस्ट
Most Innovative Gadget of 2021
Philips Fresh Air anti-pollution mask
कोरोनाकाल में मास्क हम सभी की लाइफस्टायल का ज़रूरी हिस्सा बन गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेग्मेंट का पॉपुलर ब्रांड Philips ने इस साल मार्केट में अपना एंटी पॉल्यूशन मास्क Philips Fresh Air लॉन्च किया है। Philips Fresh Air Mask के डिजाइन की बात करें तो यह एयर-फ्यूलिड है जो मास्क के अंदर ह्यूमिडिटी, टेंप्रेचर और CO2 की मात्रा को कम रखने में मदद करता है। इस मास्क में 4-लेयर, हाई फिल्टरेशन, नॉन-वाल्व फिल्टर डिजाइन और 2-वे फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से सांस ले और छोड़ सकते हैं। इस मास्क में फैन मॉड्यूल भी दिया गया है जिसकी मदद से सांस लेने और छोड़ने में परेशानी नहीं होती है। Philips Fresh Air Mask को कंपनी ने रि-यूजेबल कवर के साथ पेश किया है जिसे एयर मेश और 3D लेजर कटिंग के साथ पेश किया गया है जो किसी भी चेहरे पर फिट बैठता है। इस मास्क में दिया फैन मॉड्यूल सिंगल चार्ज में 3 से 3.5 घंटे का बैकअप देता है।
Lenovo ThinkPad X1 Fold
फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बाद अब फोल्डेबल लैपटॉप भी मार्केट में एंट्री कर चुके हैं। लेनोवो ने 2021 में दुनिया का पहला फोल्डेबल पर्सनल कंप्यूटर Lenovo ThinkPad X1 Fold को लॉन्च किया। Lenovo ThinkPad X1 Fold को कंपनी ने 13.3-इंच के 2K (2,048×1,536 पिक्सल) फ्लैक्सीबल OLED स्क्रीन के साथ पेश किया है, जो LG Display का पैनल है। इस फोल्डेबल लैपटॉप को कंपनी ने Intel Core i5 प्रोसेसर और 8GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Lenovo ThinkPad X1 Fold लैपटॉप Window 10 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, 5G/ 4G LTE सपोर्ट (ऑप्शनल) और दो USB Type-C 3.2 Gen 2 पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही इस लैपटॉप में 50Wh बैटरी दी है जो करीब 8.5 घंटे बैकअप ऑफर करती है। इस लैपटॉप में चार माइक्रोफ़ोन, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर के साथ साथ HD वेबकैम दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold3
फोल्डेबल डिस्प्ले डिवाइस मार्केट को फ़िलहाल सैमसंग लीड कर रहा है। सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस फीचर के साथ आने वाला यह सैमसंग का पहला डिवाइस है। Samsung Galaxy Z Fold3 में 6.2-इंच का HD+ Dynamic AMOLED 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 7.6-इंच का AMOLED 120Hz Infinity Flex डिस्प्ले दिया है। यह सैमसंग का पहला फोल्डेबल फ़ोन है जो S Pen सपोर्ट के साथ आता है। Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट और 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 11-पर आधारित OneUI पर रन करता है। सैमसंग का यह फोन 4,400mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन में 12MP ट्रिपल रियर कैमरा और 10MP फ़्रंट कैमरा और 4MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021: बेस्ट लैपटॉप 2021 के नॉमिनी
Samsung Galaxy Z Flip3
सैमसंग ने इस साल अपना दूसरा फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip3 को लॉन्च किया है। Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन को 6.7-इंच के FHD+ Dynamic AMOLED Infinity Flex डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस फोन में 1.9-इंच का सेकेंडरी स्क्रीन दिया गया है। सैमसंग का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फ्लिप स्मार्टफोन में 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग के Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन में 3,300mAh की बैटरी के साथ 15W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।
Samsung Odyssey G9 49-inch
अगर आप गेमिंग के शौक़ीन है तो सैमसंग ने इस साल Samsung Odyssey G9 49 इंच का गेमिंग मॉनीटर लॉन्च किया है। Samsung का यह डिस्प्ले हाई-एंड फीचर जैसे 240Hz रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और HDR सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, जो शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। Samsung Odyssey G9 कर्व गेमिंग मॉनीटर 49-इंच का डिस्प्ले और डुअल Dual Quad HD (5,120×1,440 पिक्सल) रेजलूशन के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले में 1000R कर्वेचर सपोर्ट करता है जो डीप और इमर्सिव एक्सपीरियंस ऑफर करता है। सैमसंग का यह मॉनीटर VA पैनल के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz और 1ms GTG (ग्रे टू ग्रे) रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। Odyssey G9 डिस्प्ले में फ़्लिकर फ़्री टेक्नोलॉजी, आई सेवर मोड़, पिक्चर इन पिक्चर, गेम मोड़, फ्रीस्रिंक प्रीमियम प्रो, ब्लैक इक्वलाइजर और लो इनपुट लैंग मोड़ जैसे फ़ीचर्स के साथ आता है। Odyssey G9 डिस्प्ले में दो DisplayPort इंटरफेस, HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और हेडफोन जैक के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards: बेस्ट टीवी 2021 के नॉमिनी
Amazon Echo Show 10
Amazon के Echo रेंज के स्मार्ट स्पीकर अपने सिंपलीसिटी, आसान सेटअप और यूज के लिए पॉपुलर है। अमेजन ने 2021 में Amazon Echo Show 10 स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया है जिसका डिस्प्ले यूजर को फॉलो करता है। Amazon Echo Show 10 स्मार्ट स्पीकर को 10.1-इंच की डिस्प्ले, तीन स्पीकर के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्ट स्पीकर का सबसे यूनीक फीचर की बात करें तो यह हमेशा आपके फेस (चेहरे) की ओर रोटेंट होने लगता है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 13MP का कैमरा दिया है। अमेजन के लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर को AZ1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें यूजर्स नेटफ्लिक्स भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही इस स्पीकर के प्रोडक्शन में पर्यावरण का खास ख्याल रखा गया है, Amazon का कहना है कि Echo Show 10 और इसके साथ आने वाले केबल और अडेप्टर में तीस प्रतिशत पुराने रिसाइकल प्लास्टिक, 100 प्रतिशत पुराने रिसाइकल फैब्रिक और 100 प्रतिशत पुराने रिसाइकल एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया है।

ये इंडियन गैजेट अवार्ड के मोस्ट इनोवेटिव गैटेज कैटगरी के नॉमिनी हैं। इनमें से किसी गैजेट को मिलेगा मोस्ट इनोवेटिव गैजेट 2021 का टैग। जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।





















