
हाल ही में एचटीसी की ओर से कंपनी के आगामी स्मार्टफोन यू 11 का टीज़र जारी किया गया था। इस टीज़र में फोन के लॉन्च की तारीख और जगह का खुलासा किया गया था। वहीं अब इसी फोन को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।
एलजी जी6 के बाद कंपनी कर रही है जी6 मिनी की तैयारी, जानें कैसा होगा यह फोन
गीकबेंच वेबसाइट पर एचटीसी यू 11 को स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार एचटीसी का यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा एड्रेनो 540 जीपीयू के साथ 1.9गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जाएगा।

लिस्टिंग के अनुसार एचटीसी यू 11 को 4जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 6जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च करेगी। इनमें क्रमश: 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
सैमसंग का नया फोन आया सामने जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर
वहीं लीक्स के मुताबिक फोन में 5.5-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले होगी तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। एचटीसी यू 11 में 3.0 क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है तथा यह फोन एचटीसी यूसोनिक व बूम साउंड तकनीक से लैस होगा।
आपको बता दें कि एचटीसी यू 11 को आगामी 16 मई को लॉन्च किया जाना है। फिलहाल यह फोन न्यूयार्क, ताईपे और लंदन में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद यह विश्व के अन्य बाज़ारों में कदम रखेगा।





















