Indian Gadget Awards 2021 : ये बने हैं 30,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021 के नॉमिनी

Join Us icon

Indian Gadget Awards 2021 की इस कैटेगरी में उन स्मार्टफोंस को शामिल किया गया है जो भारतीय बाजार में 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये की कीमत के बीच लॉन्च हुए थे। इस कैटेगरी में iQOO Z5, Realme X7 Max, OnePlus Nord 2, POCO F3 GT, Samsung Galaxy M52 5G, Realme GT ME, Xiaomi Mi 11X, Moto Edge 20 और Xiaomi Mi 11 Lite NE 5G शामिल हैं। इन नामों को देखकर आप भी समझ गए होंगे कि टक्कर कितनी जबरदस्त है। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।

Best Phone of 2021 (under 30,000)

iQOO Z5 सितंबर महीने में क्वॉलकॉम 778जी चिपसेट, 12जीबी रैम, 64एमपी ट्रिपल रियर और 16एमपी सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ था जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसी तरह Realme X7 Max भी 12जीबी रैम की ताकत के साथ आया था जिसमें मीडियाटेक डायमनसिटी 1200 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 6.43 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले, 64एमपी ट्रिपल रियर और 16एमपी कैमरा तथा 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 50वॉट सुपरडार्ट चार्ज तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : ये हैं 10,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021

OnePlus Nord 2 5G फोन की मुख्य खासियतों की बात करें तो यह मोबाइल 12 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक डायमनसिटी 1200 चिपसेट पर काम करता है जिसके साथ 50एमपी ट्रिपल रियर कैमरा, 32एमपी सेल्फी कैमरा और व्रैप चार्ज 65 तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच डिसप्ले, 8जीबी रैम, मीडियाटेक डायमनसिटी 1200 चिपसेट, 64एमपी ट्रिपल रियर और 16एमपी सेल्फी कैमरा के साथ ही 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,065एमएएच की बैटरी सपोर्ट करने वाला POCO F3 GT भी इस सेग्मेंट का तगड़ा दावेदार है।

Samsung Galaxy M52 5G फोन में 6.7 इंच की डिसप्ले दी गई है तथा यह फोन 4जीबी एडिशनल वर्चुअल रैम के साथ ही क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरा तथा 32एमपी सेल्फी कैमरा दिया है। इस फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। यूनिक डिजाईन वाला Realme GT Master Edition स्मार्टफोन भी 64एमपी रियर कैमरा, 32एमपी सेल्फी कैमरा व क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट सपोर्ट करता है जिसके साथ 65वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,300एमएएच बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : 20,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021, देखें कौन-कौन है शामिल

Xiaomi Mi 11X में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 8जीबी रैम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट की ताकत मौजूद है जिसके साथ 48एमपी ट्रिपल रियर तथा 20एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। Moto Edge 20 इंडिया का सबसे हल्का 5जी फोन बनकर आया था जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिसप्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट के साथ ही 108एमपी ट्रिपल रियर व 32एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं Xiaomi Mi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन भी इसी चिपसेट के साथ 64एमपी रियर और 20एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here