
गेमिंग का क्रेज लोगों पर कितना सिर चढ़कर बोलता है यह अलग से बताने की जरूरत नहीं है। लैगफ्री और स्मूथ गेमिंग और फास्ट प्रोसेसिंग की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए टेक ब्रांड्स ने भी ‘स्पेशल गेमिंग’ बनाए हैं। ऐसे ही स्मार्टफोंस के साथ हमनें Best Gaming Phone of 2021 – Premium कैटेगरी को Indian Gadget Awards 2021 में बनाया है जिसके नॉमिनी ASUS ROG Phone 5, POCO F3 GT, Apple iPhone 13 Pro Max और iQOO 7 Legend 5G हैं। वहीं, Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
Best Gaming Phone of 2021 – Premium
ROG यानि Republic of Gamers। असूस ने इस फोन को खासतौर पर मोबाइल फोन में हैवी और पावरफुल गेम खेलने के लिए बनाया था। ROG Phone 5 की ताकत देखें तो यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और एड्रेनो 660 जीपीयू के साथ GameFX Audio, Side-Mounted Port और Air Trigger 5 जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन में GameCool 5 और AeroActive Cooler 5 तकनीक के साथ ही X-Mode और Armoury Crate भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : Best Gaming Phone of 2021 – Mainstream कैटेगरी के लिए यहां है कांटे की टक्कर
Poco F3 GT 5G में MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 ग्रेफाइट लेयर्स और एक वाइट ग्राफीन लेयर वाला कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। गेमिंग ट्रिगर्स से लैस यह फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट वाली 6.67 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसमें 5,065एमएएच की दमदार बैटरी और 67वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है जिससे पोकोफोन को महज 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Apple iPhone 13 Pro Max मॉडल 16‑core Neural Engine के साथ काम करने वाले A15 Bionic chip पर लॉन्च हुआ है जो गेमिंग को फास्ट, स्मूथ और लैगफ्री बनाता है। इस फोन में प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाली 6.7 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिसप्ले दी गई है जो गेमिंग एक्सपीरियंस वॉयब्रेंट और शानदार बनाती है। आईओएस 15 फोन की प्रोसेसिंग से लेकर अन्य फंक्शन्स को भी एडवांस और आसान बनाता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : Premium कैटेगरी में Best Phone of 2021 का खिताब जीतने के लिए ये फोन बने हैं दावेदार
अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने वाला iQOO 7 Legend क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ ही एड्रेनो 660 जीपीयू पर काम करता है। इस फोन को इंडस्ट्री लीडिंग कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है जो 4096एमएम2 वैपर चेंबर के जरिये सभी हीटिंग कोर को कवर रखता है। इस तकनीक के जरिये कूलिंग सिस्टम यूजर को स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। वहीं लंबे समय तक खेलने के लिए इसे 66वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक से भी लैस किया गया है।
Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।



















