Indian Gadget Awards 2021 में कौन-सा मोबाइल हुआ है किस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट, देखें सभी बेस्ट फोंस की फुल लिस्ट

Join Us icon

Indian Gadget Awards 2021 यानी इंडिया का सबसे बड़ टेक अवॉर्ड शो। पिछले साल मोबाइल और गैजेट मार्केट में जबरदस्त पंसद किया गया यह यूनिक अवॉर्ड शो इस बार फिर से IGA 2021 के रुप में लौट आया है। इस बार अवॉर्ड शो के साथ जुड़े हैं 30 आईजीए पार्टनर और 47 जूरी मेंबर, जो चुनेंगे इस साल के बेस्ट मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, चिपसेट और वियरेबल्स। इस बार आईजीए में 200 से भी ज्यादा नॉमिनेशन्स दर्ज हुए हैं जिनमें 30 से ज्यादा बनेंगे अवॉर्ड शो के विनर। अगर मोबाइल सेग्मेंट की ही बात करें तो इस साल हमनें यूजर्स की हर एक पसंद को IGA 2021 में शामिल किया है और 12 अवॉर्ड कैटेगरी बनाई है। इस 12 कैटेगरी में किस खूबी के लिए कौन-कौन से फोन शामिल हैं, इसके पूरी ब्यौरा आगे दिया गया है। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।

1. Best Phone of 2021 (under 10,000)

Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 under 10k IGA 2021

जैसा कि नाम से ही पता चलता है इस कैटेगरी में हमनें साल के उन बेस्ट स्मार्टफोंस को शामिल किया है जिन्होंने 10,000 रुपये के कम बजट में आकर अपना जलवा बिखेरा है। भारत में इस कैटेगरी से सरोकार रखने वाले मोबाइल यूजर्स की गिनती भी लाखों में है। The Indian Gadget Awards में बेस्ट फोन 2021 नॉमिनी (10,000 रुपये के बजट में) Moto E40, Samsung Galaxy M02, Realme C25, Infinix Hot 11, Redmi 9 Activ और Realme Narzo 30A नॉमिनेट हुए हैं।
इस रोचक लड़ाई का पूरा लुफ्त मिलेगा यहां : Best Phone of 2021 (under 10,000)

2. Best Phone of 2021 (under 20,000)

Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 under Rs 20000 IGA 2021

The Indian Gadget Awards 2021 में मोबाइल सेग्मेंट की दूसरी कैटेगरी है Best Phone of 2021 under ₹20,000. इस कैटेगरी में उन स्मार्टफोंस के शामिल किया गया है जो मिडबजट सेग्मेंट में अटरेक्टिव लुक, शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स लेकर आए थे। 20,000 रुपये के बजट में बेस्ट फोन 2021 के नॉमिनी हैं POCO X3 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, iQOO Z3 5G, Moto G60, Realme X7 5G, Samsung Galaxy A22 5G और Redmi Note 11T 5G Phone
यहां जानें कौन सा प्वाइंट बनाएगा इनमें से किसी एक को विजेता : Best Phone of 2021 (under 20,000)

3. Best Phone of 2021 (under 30,000)

Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 under Rs 30000 IGA 2021

30,000 रुपये के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन ढूंढना भी टेढ़ी खीर था। इस कैटेगरी में सिर्फ मोबाइल्स को शामिल किया गया है जिनकी कीमत 20 हजार से अधिक लेकिन 30 हजार से कम है। ये फोन न तो मिडबजट कहलाते हैं और न ही पूरी तरह प्रीमियम बन पाते हैं। इस कैटेगरी में iQOO Z5, Realme X7 Max, OnePlus Nord 2, POCO F3 GT, Samsung Galaxy M52 5G, Realme GT ME, Xiaomi Mi 11X, Moto Edge 20 और Xiaomi Mi 11 Lite NE 5G शामिल हैं। इन नामों को देखकर आप भी समझ गए होंगे कि टक्कर कितनी जबरदस्त है।
देखें क्यों सिर्फ यही 9 फोन बने हैं नॉमिनी : Best Phone of 2021 (under 30,000)

4. Best Phone of 2021 (under 50,000)

Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 under Rs 50000 IGA 2021

50,000 रुपये खर्च करने बाद यदि कोई नया स्मार्टफोन लेता है तो उसे पूरी उम्मीद रहती है कि यह हाईएंड डिवाईस हर एक आस्पेक्ट पर खरा उतरेगा। ऐसे ही 10 ताकतवर और भरोसेमंद मोबाइल्स फोंस आईजीए के मंच पर भी टकराए हैं। इस लिस्ट में OnePlus 9 5G, iQOO 7 Legend 5G, iQOO 7 5G, Realme GT Neo 2, Xiaomi Mi 11X Pro, Samsung Galaxy S20 FE 5G, OnePlus 9R 5G, Vivo X70 Pro, Realme GT 5G और Motorola Edge 20 Pro शामिल हैं। इस कैटेगरी मे वनप्लस, रियलमी और आईकू के दो-दो फोन दावेदार बने हैं।
ऐसी क्या बात है जो बनाती है इस सेग्मेंट में कांटे की टक्कर : Best Phone of 2021 (under 50,000)

5. Best Phone of 2021 (Premium)

Indian Gadget Awards Best Camera Phone of 2021 - Premium

प्रीमियम मतलब जिसे हाथों में लेकर ही फील आए कि हॉं, इसे कहते हैं असली स्मार्टफोन। लुक और डिजाईन के लेकर स्मूथ प्रोसेसिंग तथा कातिल कैमरा, यही सब एक प्रीमियम फोन की पहचान होती है। IGA 2021 में हमनें इस कैटेगरी के तहत Xiaomi Mi 11 Ultra, Samsung Galaxy S21 Ultra 5G, Apple iPhone 13, Apple iPhone 13 Pro Max, Vivo X70 Pro+, OnePlus 9 Pro 5G, Samsung Galaxy Z Flip3 5G और Samsung Galaxy Z Fold3 5G को नॉमिनी बनाया है।
देखते हैं कौन बनता है इस कैटेगरी का विजेता : Best Phone of 2021 (Premium)

6. Best Selfie Phone of 2021 – Mainstream

Indian Gadget Awards Best Selfie Phone of 2021 - Mainstream

‘सेल्फी का शौकिन’ तो बहुत से लोग हैं लेकिन बेस्ट सेल्फी लेना हर किसी फोन के बस में नहीं। IGA 2021 की यह कैटेगरी खास तौर पर उन मोबाइल फोंस के लिए बनाई गई है जिन्होंने अपने फ्रंट कैमरा के दमपर सेल्फी को शानदार बना दिया है। इस कैटेगरी में पांच स्मार्टफोंस ने बतौर नॉमिनी अपनी दावेदारी पेश की है जिनमें Realme 8 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, iQOO Z3 5G, Tecno Camon 17 Pro और Realme X7 5G Phone शामिल हैं।
यहां जानें सेल्फी के खेल में क्या टेलेंट आएगा काम : Best Selfie Phone of 2021 – Mainstream

7. Best Selfie Phone of 2021 – Premium

Indian Gadget Awards Best Selfie Phone of 2021 - Premium

सेल्फी कैमरा यूं तो हर फोन की पहचान बन चुका है लेकिन अगर प्रीमियम क्वॉलिटी के महंगे मोबाइल में जब तक अच्छी सेल्फी न खींचें तब तक उस फोन को महंगा नहीं कहा जाता। प्रीमियम सेग्मेंट में अपने हाई क्लास फ्रंट कैमरे के दमपर इस साल चर्चाओं में छाने वाले फोंस को लेकर IGA 2021 में Best Selfie Phone of 2021 – Premium कैटेगरी को भी शामिल किया गया है जिसके नॉमिनी हैं Xiaomi Mi 11 Ultra, Samsung Galaxy S21 Ultra 5G, Apple iPhone 13 Pro Max और Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन।
महंगे फोंस की सेल्फी में क्या है खास बात, देखें यहां : Best Selfie Phone of 2021 – Premium

8. Best Camera Phone of 2021 – Mainstream

Indian Gadget Awards Best Camera Phone of 2021 - Mainstream

कैमरे की बात आती है तो फ्रंट कैमरे से पहले रियर कैमरा याद आता है। अपनी फोटो तो सब खींच लेते हैं लेकिन असली फोटोग्राफर तो उसे ही कहेंगे जो कैमरे से लेंस से दुनिया की खूबसूरती मोबाइल में कैप्चर करने का शौक रखते हैं। IGA 2021 में बेस्ट कैमरा फोन 2021 (मेनस्ट्रीम) की कैटेगरी भी बनाई है जिसमें उन मोबाइल फोंस को शामिल किया गया है जिनका कैमरा यूजर्स द्वारा पसंद किया गया है। इस कैटेगरी के नॉमिनी हैं Redmi Note 10 Pro Max, Moto G60, Realme 8s 5G, Samsung Galaxy A22 5G और Realme X7 5G Phone
यहां देखें क्यों ये फोन चुनें गए हैं इस कैटेगरी के नॉमिनी : Best Camera Phone of 2021 – Mainstream

9. Best Camera Phone of 2021 – Premium

Indian Gadget Awards Best Camera Phone of 2021 - Premium

प्रीमियम स्मार्टफोंस खरीदने के पीछे यह मकसद भी होता है कि उस फोन के कैमरा बेस्ट हो। यूं तो कैमरा तो सभी फोंस में होता है लेकिन असली कैमरा फोन उसे ही कहा जाएगा जिसका लेंस लाजवाब और सेंसर शानदार हो। IGA 2021 में कोशिश की गई है साल के बेस्ट कैमरा फोन को तलाशने की और इसमें अपनी दावेदारी पेश करने सामने आए हैं iQOO 7 Legend 5G, Xiaomi Mi 11 Ultra, Apple iPhone 13 Pro Max, Vivo X70 Pro+, Samsung Galaxy S21 Ultra 5G और OnePlus 9 Pro 5G जैसे कमाल के कैमरा फोंस।
कौन-से प्वाइंट्स जिताएंगे किसी एक को यह अवॉर्ड, देंखें यहां : Best Camera Phone of 2021 – Premium

10. Best Gaming Phone of 2021 – Mainstream

Indian Gadget Awards Best Gaming Phone of 2021 - Mainstream

यह साल मोबाइल फोन में कैमरे और लुक तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि तमाम आस्पेक्ट्स के अलावा नया फोन खरीदने वाले यूजर्स ने यह प्वाइंट और चेक किया है कि मोबाइल में गेम परफॉर्मेंस कैसी होगी। इस बदलने ट्रेंड को भी IGA 2021 में बेस्ट गेमिंग फोंस की कैटेगरी के रूप में शामिल किया गया है। इस साल Best Gaming Phone of 2021 – Mainstream के लिए नॉमिनी बने हैं POCO X3 Pro, iQOO Z3 5G, Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 5G और Moto G60
मेनस्ट्रीम गेमिंग फोन कैटेगरी में किन बातों का रखा गया है ध्यान, जानें यहां : Best Gaming Phone of 2021 – Mainstream

11. Best Gaming Phone of 2021 – Premium

Indian Gadget Awards Best Gaming Phone of 2021 - Premium

गेमिंग का क्रेज लोगों पर कितना सिर चढ़कर बोलता है यह अलग से बताने की जरूरत नहीं है। लैगफ्री और स्मूथ गेमिंग और फास्ट प्रोसेसिंग की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए टेक ब्रांड्स ने भी ‘स्पेशल गेमिंग’ बनाए हैं। मोबाइल यूजर्स की इस जरूरत और चाहत को ध्यान में रखते हुए ऐसे ही स्मार्टफोंस के साथ आईजीए 2021 में भी Best Gaming Phone of 2021 – Premium कैटेगरी को बनाया है और इसके नॉमिनी हैं ASUS ROG Phone 5, POCO F3 GT, Apple iPhone 13 Pro Max और iQOO 7 Legend 5G
यहां जानें इस कैटेगरी में क्या है खास : Best Gaming Phone of 2021 – Premium

12. Best Phone of 2021 – Overall

Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 - Overall

बेस्ट मतबल तो सब से उपर और सब से अच्छा हो। आज मार्केट में किसी फोन की लुक अटरेक्टिव है तो किसी का कैमरा कमाल है। किसी मोबाइल की प्रोसेसिंग फास्ट है तथा किसी की बैटरी पावरफुल है। एक स्मार्टफोन में अगर सभी खूबियां हो तो वह बन जाता है Best Phone of the Year. यही है IGA 2021 की सबसे स्पेशल कैटेगरी। इस साल Best Phone of 2021 के लिए दावेदार बने हैं POCO X3 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 Max 5G, iQOO 7 5G, Samsung Galaxy S20 FE 5G, Apple iPhone 13, Samsung Galaxy Z Flip3 5G, Xiaomi Mi 11 Ultra तथा Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन। यहां देखें इस कैटेगरी की फुल डिटेल : Best Phone of 2021 – Overall

Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here