
OPPO ने आज टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Oppo A11s लॉन्च किया है। इस फोन की शुरूआती कीमत 11,500 रुपये के करीब है जो Snapdragon 460 चिपसेट, 8GB RAM, 90Hz डिसप्ले और 5,000mAh battery सपोर्ट करता है। ओपो ने ‘ए’ सीरीज़ में शामिल किए गए अपने इस लो बजट फोन को फिलहाल चीनी बाजार में उतारा है जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजार में दस्तक दे सकता है।
OPPO A11s की स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ए11एस को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल डिजाईन वाला यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस ओपो फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.2 प्रतिशत है तथा इसकी डिसप्ले 269पीपीआई, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 480निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स से लैस है। फोन का डायमेंशन 163.9 x 75.1 x 8.4एमएम और वज़न 186 ग्राम है।

OPPO A11s स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 7.2 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह ओपो मोबाइल एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। चीन में यह फोन 4 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : पकड़ा गया Xiaomi का फ्रॉड, Samsung एमोलेड डिसप्ले बताकर बेच रही थी एलसीडी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन!
फोटोग्राफी के लिए OPPO A11s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एलईडी फ्लैश से लैस इस सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO A11s एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
OPPO A11s की कीमत
ओपो ए11एस को चीनी मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 999 युआन और 1199 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 11,500 रुपये और 14,000 रुपये के करीब है।




















