
Samsung ने पिछले साल जापान में Galaxy S21 Olympic Games Edition स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जैसा कि नाम से पता चलता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन 2020 में टोक्यो में आयोजि आयोजित Summer Olympics के लिए पेश किया गया था। अब चीन में 2022 Winter Olympics से ठीक पहले सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लिप स्मार्टफोन का नया Galaxy Z Flip3 Olympic Games Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है।
चीन में अगले महीने 4 फरवरी से 2022 Winter Olympic Games आयोजित होने हैं। इस इवेंट से ठीक पहले Samsung ने चीन में Galaxy Z Flip3 Olympic Games Edition को लॉन्च किया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेशल वर्जन को कंपनी ने यूनीक ‘Winter Dream White’ कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में को डुअल टोन फिनिश में पेश किया गया है जिसके टॉप बार में ब्लैक कलर का बार दिया गया है।

इसके साथ ही फ़्रेम और हिंज को गोल्ड कलर फ़िनिश के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के बैक पैनल में कंपनी ने Beijing 2022 Winter Olympics गेम्स का ऑफिशियल लोगों दिया गया है। सैमसंग का यह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन कस्टमाइज्ड थीम, आइकन, वालपेपर और कवर स्क्रीन क्लॉक स्टायल के साथ पेश किया गया है। इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह ऑरिजनल Galaxy Z Flip3 जैसे ही हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 स्मार्टफ़ोन स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ होगा लॉन्च
Samsung Galaxy Z Flip3 Olympic Games Edition कीमत
कीमत की बात करें Samsung Galaxy Z Flip3 Olympic Games Edition स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 युआन (करीब 93,879 रुपये) है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के प्री-ऑडर शुरू हो गए हैं और इनकी शिपिंग 15 जनवरी से शुरू होगी। Samsung इस फोन का कॉम्बो एडिशन ‘Galaxy Z Flip3 Olympic Games Edition United Set’ भी सेल कर रहा है जिसकी कीमत 9,948 युआन (करीब 1,16,753 रुपये) है। इसमें स्मार्टफोन और 32-इंच का Samsung Smart Monitor M7 4K है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT स्मार्टफोन और OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म





















