Jio के पास भी नहीं BSNL के इस ऑफर का तोड़, इन सभी प्लान पर फ्री मिलेगा 2000 रुपए से भी महंगा गिफ्ट

Join Us icon

सरकारी स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पूरे भारत में अपने भारत फाइबर (एफटीटीएच), एयर फाइबर और डीएसएल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नए साल पर एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। कंपनी के New Year Offer 2022 की घोषणा के बाद फिलहाल Reliance Jio के पास भी इसका कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, बीएसएनएल ग्राहक अब 999 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के साथ अमेजन फायर टीवी स्टिक फ्री में ऑफर कर रही है। इस ऑफर की शुरुआत 1 जनवरी, 2022 से सभी दूरसंचार सर्किलों में उपलब्ध हो चुकी है। हालांकि, यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। आइए आगे आपको इस ऑफर की पूरी जानकारी देते हैं।

घर मिलेगा फ्री गिफ्ट

फ्री फायर टीवी स्टिक के लिए यूजर्स को BSNL BOSS पोर्टल पर जाकर ऐनुअल अडवांस पेमेंट स्कीम के लिए अप्लाई करना होता है। इसके अलावा यूजर को इस पोर्टल पर जाकर अपना डिवाइस सिलेक्ट करके एक साल के सब्सक्रिप्शन की कीमत चुकानी होगी। वहीं, पेमेंट पूरा होने के बाद बीएसएनएल यूजर के बिलिंग एड्रेस पर अमेजन फायर टीवी स्टिक डिलिवर कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 90 दिन फ्री वैलिडिटी ऑफर के साथ BSNL ने लगाया मास्टर स्ट्रोक! Jio, Airtel या Vi किसी के पास नहीं इसका तोड़
amazon-fire-tv-stick

बीएसएनएल ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि सक्षम प्राधिकारी ने डीएसएल/फाइबर/एयरफाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की वार्षिक सदस्यता के तहत बंडल्ड ‘अमेज़ॅन फायर टीवी स्टिक लाइट’ की पेशकश करने का निर्णय लिया है, जिसका मंथली चार्ज सभी सर्किलों में 999 रुपए और अधिक होगा। इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले केरल टेलीकॉम ने दी थी। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! BSNL के इन Plans में अब मिलेगा ज्यादा डाटा और स्पीड, यहां देखें फुल डिटेल

लेटेस्ट वीडियो

Google Nest Mini मिल रहा फ्री

बता दें कि कंपनी की ओर से 99 रुपये प्रति माह में गूगल नेस्ट मिनी और 199 रुपये के मंथली चार्ज पर गूगल नेस्ट हब पहले से ही फ्री में दिया जा रहा है। इसके लिए यूजर को अपने चुने हुए प्लान का 12 या 13 महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होता है। वहीं, कंपनी का खास ऑफर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है। इस ऑफर की शुरुआत 799 रुपए के मंथली रेंटल वाले प्लान से होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here