
OnePlus जल्द ही भारत में अपनी TV सीरीज के नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। 91mobiles को टिपस्टर इशान अग्रवाल ने एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया कि वनप्लस जल्द ही भारत में नई T1S सीरीज के स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकता है। वनप्लस के ने टीवी 32-इंच और 43-इंच के साइज में पेश किए जा सकते हैं। वनप्लस के ये स्मार्टफोन कंपनी की मौजूदा U1S, Y-series, और Q1 लाइन के बीच की होंगी जो अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियव वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इशान अग्रवाल ने बताया कि अपकमिंग OnePlus Y1S TV सीरीज के स्मार्ट टीवी के एंड्रॉयड वर्जन, स्पीकर और कनेक्टिविटी ऑप्शन के बारे में भी बताया है। हमारा मानना है कि वनप्लस के अपकमिंग टीवी 25,000 रुपये तक की रेंज में पेश किये जा सकते हैं।
OnePlus Y1S TV स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
OnePlus Y1S TV सीरीज के स्मार्ट टीवी 32-इंच और 43-इंच के मॉडल में पेश किए जा सकते हैं। वनप्लस के स्मार्ट टीवी Android TV 11.0 प्लेटफॉर्म पर रन करेंगे, जो HDR10+, और Dolby Audio (Atmos डिकोडिंग सपोर्ट के साथ) के साथ पेश किए जाएंगे। वनप्लस के अपकमिंग टीवी में 20W के स्पीकर दिए जाएंगे। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में डुअल बैंड Wi-Fi दिया जाएगा। वनप्लस के अपकमिंग टीवी के बारे में पहले भी रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। वनप्लस के अपकमिंग टीवी की मार्केट में सीधी टक्कर Realme, Xiaomi, और दूसरे स्मार्ट टीवी से होनी है। यह भी पढ़ें : Infinix INBook X2 सीरीज के लैपटॉप स्लिम डिजाइन और दमदार 10th जनरेशन Intel प्रोसेसर के साथ हुए लॉन्च
OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस ने बीते हफ्ते अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro को लॉन्च किया है। कंपनी जल्द ही भारत और यूरोपियन मार्केट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। अटकलें है कि वनप्लस का यह फोन मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन हाइ-एंड स्पेक्स जैसे – Snapdragon 8 Gen1, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और Android 12 OS के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Tecno Pova Neo स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें कीमत और खूबियां



















