
इनफिनिक्स ने पिछले साल लैपटॉप सेग्मेंट में एंट्री की थी। अब कंपनी ने मार्केट में Infinix InBook X2 रेंज को चुपके लॉन्च कर दिया है। Infinix के नई लैपटॉप सीरीज 10th Gen Intel Core i7, Core i5 और Core i3 प्रोसेसर के साथ 16GB तक की रैम के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह लैपटॉप 14-इंच full-HD IPS डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 300 है। इसके साथ ही Infinix InBook X2 में 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको इनफिनिक्स के लेटेस्ट लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Infinix InBook X2 की कीमत
Infinix InBook X2 लैपटॉप का Intel Core i3 मॉडल को 399 डॉलर (करीब 29,700 रुपये) में पेश किया गया है। वहीं लैपटॉप का Intel Core i5 वेरिएंट को 549 डॉलर (करीब 40,900 रुपये) की कीमत और Intel Core i7 मॉडल को 649 डॉलर (करीब 48,300 रुपये) की कीमत में खरीदा गया है। इनफिनिक्स का यह लैपटॉप जनवरी 2022 से इजिप्ट, इंडोनेशिया, थाइलैंड और दूसरे देशों में बिक्री के लिए आएगा। फिलहाल इनफिनिक्स के नए लैपटॉ भारत में कब लॉन्च होंगे इसे लेकर जानकारी नहीं है।
Infinix InBook X2 स्पेसिफिकेशन्स
लेटेस्ट Infinix InBook X2 सीरीज के लैपटॉप Windows 11 पर रन करेंगे। इन लैपटॉप में 14-इंच का full-HD (1,920×1,080 pixels) IPS डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9, पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है। Infinix InBook X1 के तीन मॉडल पेश किए गए हैं जो कि Intel Core i3-1005G1 प्रोसेसर, Intel Core i5-1035G1 और Intel Core i7-1065G7 प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं। ये लैपटॉप 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किए गए हैं। यह भी पढ़ें : Amazon Great Republic Day : Samsung, Xiaomi, और OnePlus स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं दमदार ऑफर्स, देखें लिस्ट
कनेक्टिविटी की बात करें तो लैपटॉप में डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 ab/b/g/n/ac, Bluetooth v5.1, दो USB Type-C पोर्ट, दो USB 3.0 पोर्ट, HDMI 4.1 पोर्ट , SD कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इनफिनिक्स के लेटेस्ट लैपटॉप में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड दिया गया है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में 50Wh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्ज सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह करी 11 घंटे की वेब ब्राउजिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन का भारत में प्रॉडक्शन शुरू, जल्द होगा लॉन्च


















