
Tecno भारत में 20 जनवरी को Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म किया है। टेक्नो पोवा नियो के लॉन्च से ठीक पहले यह स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध भी हो गया है। Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को रिटेलर महेश टेलीकॉम से 12,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। महेश टेलीकॉम ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Tecno Pova Neo स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
#TecnoPovaNeo now available for ₹12999/- https://t.co/yy7naWDO6M
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) January 18, 2022
Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को कंपनी नाइजीरिया में लॉन्च कर चुकी है। इस फोन में 6.82-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन HD+ 720 × 1640 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz व स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84.8 प्रतिशत है। Pova Neo स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio G25 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
Tecno Pova Neo स्मार्टफोन में 6GB की RAM और 128GB का स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है। Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को Android 11 पर आधारित HiOS 7.6 पर रन किया गया है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Tecno Pova Neo स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 13MP का है जिसके साथ AI लेंस दिया गया है। फोन में डुअल LED फ्लैश के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Amazon Great Republic Day : Samsung, Xiaomi, और OnePlus स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं दमदार ऑफर्स, देखें लिस्ट
Tecno Pova Neo स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, OTG सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें : Infinix INBook X2 सीरीज के लैपटॉप स्लिम डिजाइन और दमदार 10th जनरेशन Intel प्रोसेसर के साथ हुए लॉन्च



















