
OPPO इन दिनों अपने प्रीमिमय मिड रेंज स्मार्टफोन सीरीज Reno 8 पर काम कर रहा है। Oppo Reno 8 सीरीज़ के लॉन्च से पहले इसका डिज़ाइन ऑनलाइन लीक हुआ है। ओप्पो की यह स्मार्टफ़ोन मौजूदा OPPO Reno 7 series का सक्सेसर होगा। ओप्पो ने रेनो 7 सीरीज के तहत अब तक OPPO Reno 7 SE, OPPO Reno 7 और OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ओप्पो ने ये स्मार्टफोन दिसंबर 2021 में लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने हैं। इस बीच OPPO Reno8 सीरीज के डिजाइन रेंडर सामने आए हैं। खबरों की माने तो यह सीरीज जून 2022 तक लॉन्च किए जा सकते हैं।
OPPO Reno 8 का डिजाइन

OPPO Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन का यह रेंडर LetsGoDigital ने शेयर किया है। लेट्स गो डिजिटल ने ये रेंडर चीन में फाइल किए पेटेंट के आधार पर तैयार किए हैं, जिससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर काफी कुछ देखने को मिलता है। ओप्पो ने फिलहाल OPPO Reno 8 सीरीज को लेकर किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है। अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन OPPO Reno 8 या OPPO Reno 8 Pro स्मार्टफ़ोन पेश कर सकती है।
ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन के फ़्रंट डिज़ाइन की बात करें तो इसमें फ़ुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। फ़ोन की बॉटम चिन थोड़ी चौड़ी है वहीं बाकि तीनों किनारों पर पतले बैजल दिए जाएँगे। फोन का बैक पैनल काफी आकर्षक है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल बंप में LED फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Komaki ने इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकल Ranger से उठाया पर्दा, शानदार डिजाइन और सिंगल चार्ज में मिलेगी 250Km की रेंज
फ़ोन के दाईं ओर पावर बटन दिया जाएगा और बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर के साथ सिम कार्ड ट्रे दी जाएगी। Oppo Reno 8 डिज़ाइन के रेंडरर्स तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, सिल्वर और ब्लू में डिज़ाइन किया गया है। जैसा कि हमने बताया ओप्पो ने फ़िलहाल OPPO Reno 8 सीरीज को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। ऐसे में इन जानकारी पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro दोनों स्मार्टफोन में मिलेगा 80W फास्ट चार्ज का सपोर्ट, जानें कब होंगे लॉन्च




















