ये रहा JIO का सबसे सस्ता 84 दिन चलने वाला रिचार्ज, 6GB डाटा के साथ दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स में ज्यादा बेनिफिट्स देने मशहूर है। वहीं, अपने प्रीपेड प्लान की कीमत में इजाफा किए जाने के बाद से ही कंपनी काफी समय से अपने ग्राहकों के साथ ही दूसरी कंपनी के यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है। लेकिन, आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो कि काफी फेमस है और यह कंपनी का सबसे सस्ता 84 दिन की वैधता वाला प्लान है। आइए आगे आपको बताते हैं कि जियो के सबसे सस्ते 84 दिन वैधता वाले प्लान में क्या कुछ खास मिलता है जो कि किसी और कंपनी के पास नहीं है।

Jio Rs 385 plan

jio

    • Reliance Jio के पास 84 दिन की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान 385 रुपए का है।
    • यह पैक पूरी वैधता अवधि के दौरान ग्राहकों को 6GB डाटा के साथ-साथ देश भर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है।
    • इसके अलावा इस प्लान में 1,000 आउटगोइंग SMSes का कोटा मिलता है।
    • डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।
    • इसके अतिरिक्त, यह Jio TV, Jio Cinema, Jio Cloud, Jio Security जैसे Jio ऐप्स की मुफ्त सदस्यता भी मिलती है। इसे भी पढ़ें: 6G के क्षेत्र में Jio की जबरदस्त छलांग, Airtel और Vodafone रह गए बहुत पीछे!

jio 5g service will not start from all india like 4gb service

Jio 5G

Jio ने हाल ही में जानकारी दी कि शुुरुआती दौर में उसकी 5G सर्विस एक साथ पूरे देश में नहीं आने वाली है बल्कि वह सिर्फ भारत के 1000 बड़े शहरों में लाने की प्लान कर रही है। ऐसे में स्पष्ट है कि कंपनी फिलहाल छोटे शहरों, गांवों और दूर-दराज के इलाकों में अपनी 5G सर्विस लॉन्च नहीं करने वाली है। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश धीरुभाई अंबानी ने कही थी। इसे भी पढ़ें: Jio ने दिया यूजर को बड़ा झटका, पूरे देश में नहीं शुरू होगी 5G सर्विस

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपना तिमाही वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन यानी फाइनेंशियल और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस जारी किया था और इसी रिपोर्ट में मुकेश अंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी भारत में एक साथ 1,000 बड़े शहरों से 5G सर्विस की शुरुआत करने का प्लान कर रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here