Realme 9 Pro+ भारत में MediaTek Dimensity 920 5G चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon

Realme 9 Pro+ भारत में MediaTek Dimensity 920 5G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने गुरुवार को एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। यह पहला स्मार्टफ़ोन होगा जिसमें Dimensity 920 5G SoC दिया जाएगा। इसके साथ ही यह पहली बार होगा जब Realme भारत में अपने नंबर सीरीज का Pro+ मॉडल पेश किया जाएगा। Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले भी लीक हो चुकी है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि रियलमी कुछ दिनों में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स आने वाले दिनों में शेयर किए जा सकते हैं। Realme 9 Pro सीरीज को फोन भारत में 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किये जा सकते हैं।

Realme ने एक बयान शेयर कर कहा कि अपकमिंग Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। रियलमी के इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Realme 9 Pro+ के बारे में कंपनी अब तक यही जानकारी शेयर की है। Realme 9 Pro सीरीज़ भारत में कब लॉन्च होगा फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि रियलमी जल्द लॉन्च डेट का ऐलान कर सकता है।

Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ की कीमत

रिपोर्ट्स की माने तो Realme 9 Pro स्मार्टफोन की भारत में कीमत 17,999 रुपये तक हो सकती है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel Notepad फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Realme 9 Pro स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है। ऐसे में अंदाजा है कि Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को भारत में 20,000 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola का अगला फ्लैगशिप ‘Frontier 22’ फोन 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here