स्लो इंटरनेट से परेशान Jio यूजर्स के काम की खबर, ये सेटिंग चेंज करते ही रॉकेट की स्पीड में चलेगा नेट

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio शुरू से ही अपने शानदार प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान (Jio Prepaid Recharge Plan) के साथ ही हाई-स्पीड इंटरनेट (Jio Net) उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। लेकिन, अक्सर Jio यूजर्स स्लो इंटरनेट स्पीड मिलने की शिकायत करते नजर आते हैं। अगर आप भी Jio यूजर हैं और आपके स्मार्टफोन पर भी स्लो इंटरनेट की समस्या का सामना कर रहे हैं तो इसके दो प्रमुख कारण हो सकते हैं, या तो आप जहां फोन में इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं वहां नेटवर्क खराब है या फिर आपके Android या iOS डिवाइस पर गलत Jio APN सेटिंग्स की गई है। हालांकि, Jio यह दावा करती है कि उसके सिग्नल काफी मजबूत हैं, फिर भी आपको धीमी इंटरनेट स्पीड मिल रही है तो अब अपने फोन में मौजूद जियो सिम की APN सेटिंग्स को ठीक कर सकते हैं। APN सेटिंग में बदलाव की जानकारी हमने इस आर्टिकल में नीचे दी है। आइए जानें…

JIO APN

best jio plan under rs 200 for smartphone and jio phone
image source : indiatoday.in

एक बार जब आप अपने डिवाइस में जियो सिम कार्ड डालते हैं तो आमतौर पर APN सेटिंग्स प्रोइवाइड द्वारा अपने-आप  कॉन्फ़िगर की जाती हैं। लेकिन, इसके बाद भी अगर इंटरनेट अभी भी आपको परेशान कर रहा है तो आपको हाई-स्पीड 4G इंटरनेट का आनंद लेने के लिए अपने फोन पर Jio नेटवर्क के लिए सही APN सेटिंग्स सेट करने की आवश्यकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने स्मार्टफोन पर आसान इंटरनेट एक्सेस के लिए जियो एक्सेस पॉइंट सेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

APN क्या है?

APN का पूरा नाम एक्सेस प्वाइंट नेम (Access Point Name) है जो कि सभी सेलुलर डाटा कनेक्टिविटी के लिए मुख्य सेटिंग है। आपका फोन आपके कैरियर के मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के बीच के लिंक तक पहुंचने के लिए इस सेटिंग को पढ़ता है। सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियां अपने यूजर्स को अपनी इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए अपनी विशिष्ट एपीएन सेटिंग्स प्रदान करती हैं। सही एपीएन सेटिंग्स एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेम खेलने और बहुत कुछ के लिए अपने फोन पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने में मदद करती है।

ऐसे चेंज करें Jio APN सेटिंग

jio

अब जब आप जान गए हैं कि APN क्या है, तो आइए आगे आपको फोन पर जियो एपीएन सेटिंग्स में चेंज की जानकारी देते हैं।हमने आगे Android और iOS दोनों हैंडसेट में इस सेटिंग को बदलने की जानकारी दी है।

Android यूजर्स ऐसे बदले Jio APN सेटिंग

  1. सबसे पहले अपने एंडरॉयड फोन की सेटिंग में जाएं।
  2. स्क्रीन पर वायरलेस और नेटवर्क (या वाई-फाई और नेटवर्क या मोबाइल नेटवर्क) ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर सिम और नेटवर्क को चुनें।
  3. सिम सेटिंग के अंदर मौजूद Jio 4G SIM स्लॉट पर क्लिक करें।
  4. नई इंटरनेट सेटिंग एड करने के लिए टॉप पर + साइन पर जाएं (नोट: एपीएन सेटिंग्स को डिफ़ॉल्ट रूप से रीसेट करने के लिए, स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर तीन बिंदुओं को सिलेक्ट करें और डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करें पर क्लिक करें)
  5. इसके बाद वहां एपीएन फ़ील्ड को “JioNet” के नाम को सेट करें और फिर स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर तीन बिंदुओं पर जाएं और सेव करने पर क्लिक करें। अब आप अपने Android फ़ोन पर हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे
  6. यदि एक बार अपने फोन के रिस्टार्ट कर देते हैं तो और भी अच्छा है। ऑन होते ही आपके फोन में JIO SIM से इंटरनेट चलने लगेगा।

jio-2

iPhone पर ऐसे बदलें Jio APN सेटिंग

दिलचस्प बात यह है कि आपको iPhone में Jio APN सेटिंग नहीं बदलने की जरुरत नहीं होगी क्योंकि Apple डिवाइस APN को सेल्फ-डिटेक्ट कर सकते हैं और मोबाइल डाटा एक्सेस के लिए इसे अपने आप कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।

2012 lost apple iphone found after 10 year in 20222012 lost apple iphone found after 10 year in 2022

नोट: इसी तरह कई लोगों को यह भी शिकायत है कि यदि सिम दूसरे राज्य (टेलीकॉम सर्किल) में जा रहे हैं तो वहां नेट नहीं चल रहा है। ऐसे में आपको डाटा रोमिंग को ऑन करना होगा। इससे आपके जियो सिम पर इंटरनेट चल जाएगा। इसके अलावा यदि आप उन लोगों में से हैं तो जिनके फोन में जियो का नेटवर्क आ रहा है लेकिन डाटा और कॉल काम नहीं कर रहा है तो इसके लिए सबसे पहले यह ध्यान दें कि जियो सिम फोन के सिम स्लॉट 1 में लगा हो।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here