
रियमली कंपनी टेक मार्केट में अपना एक और स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी है। यह मोबाइल फोन कंपनी की ‘सी’ सीरीज़ में जोड़ा जाएगा जो आने वाली 10 फरवरी को Realme C35 नाम के साथ लॉन्च होगा। रियलमी सी35 इस दिन थाईलैंड में पेश किया जाएगा जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। रियलमी की ओर से फोन का लॉन्च टीज़ किया जा चुका है जिसमें 50MP Camera और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स समेत Realme C35 का लुक और डिजाईन भी रिवील हो गया है।
Realme C35 का डिजाइन
Realme C35 के डिजाईन की ही बात सबसे पहले करें तो यह मोबाइल फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। यह 6.6 इंच की फुलएचडी डिसप्ले है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। रियलमी सी35 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो सेंसर जहां बड़ी शेप में दिए गए हैं वहीं तीसरा लेंस छोटा है।

रियलमी सी35 के रियर कैमरा सेटअप में लिखा गया है कि इसमें एक कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। लॉन्च टीज़र से साफ हो गया है कि Realme C35 स्मार्टफोन को UNISOC T616 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने का खुलासा भी हो गया है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस के लिए 10 फरवरी का इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : 65W Fast Charging और 19GB RAM की पावर के साथ OPPO Reno7 Pro 5G Phone भारत में हुआ लॉन्च
realme 9 Pro series India Launch
यहां बता दें कि हाल ही में रियलमी ने ऑफिशियल अनाउमेंट करते हुए बताया है कि कंपनी 16 फरवरी को realme 9 Pro series इंडिया में लॉन्च करने वाली है। यह एक डिजिटल लॉन्च ईवेंट होगा जो 16 फरवरी की दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि सीरीज़ में शामिल मोबाइल फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि सीरीज़ के तहत Realme 9 Pro 5G और Realme Pro+ 5G फोन लॉन्च किए जाएंगे।












