
OPPO ने आज भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए रेनो 7 सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno7 5G और OPPO Reno7 Pro 5G Phone लॉन्च किए गए हैं। आर्कषक डिजाईन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये 5जी फोन आने वाले कुछ ही दिनों में भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल ओपो रेनो7 प्रो 5जी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस व सेल से जुड़ी पूरी जानकारी आगे दी गई है।
OPPO Reno7 Pro 5G का प्राइस
ओपो ने अपने इस नए मोबाइल फोन को इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह ओपो रेनो 7 प्रो 5जी फोन 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वचुर्अल रैम तकनीक के साथ यह फोन जरूरत पड़ने पर 19जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है। भारत में यह फोन 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जो आने वाली 8 फरवरी से देश में Starlight Black और Startrails Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
OPPO Reno7 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 7 प्रो 5जी फोन को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.8 प्रतिशत का है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।
ओपो मोबाइल एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए रेनो7 प्रो 5जी फोन में 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह एआरएम जी77 एमसी9 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 7जीबी एक्सपेंडेबल वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है जिससे जरूरत पड़ने पर रैम पावर को बढ़ाया जा सकता है।
OPPO Reno7 Pro 5G फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 7 प्रो 5जी फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेंसर दिया गया है।
OPPO ने अपने इस पावरफुल फोन को बैकअप देने के लिए ताकतवर बैटरी का भी इंतजाम किया है। रेनो7 प्रो 5जी फोन में कंपनी ने डुअल बैटरी का इस्तेमाल किया है, यानी फोन के अंदर दो बैटरी सेल लगाए गए हैं। इन दोनों की कैपेसिटी 2,200एमएएच और 2,250एमएएच है जो एक साथ मिलकर 4,450एमएएच की पावर प्रदान करते हैं। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 65W SUPERVOOC तकनीक से लैस किया गया है।






















