
Realme ने भारत में सितंबर 2021 में Realme Narzo 50A स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी Narzo 50A Prime स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। रियलमी का यह स्मार्टफोन EEC सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर RMX3516 के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन Realme इंडिया की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है।
अब टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपकमिंग Realme Narzo 50A स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल शेयर की है। मुकुल शर्मा का कहना है कि Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 4,890mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे मार्केट में 5,000mAh बैटरी के रूप में प्रजेंट किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने Realme Narzo 50A स्मार्टफोन को 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया था।
Realme Narzo 50A Prime
4890mAh battery
18W fast charging— Mukul Sharma (@stufflistings) February 7, 2022
फिलहाल Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन की कंप्लीट स्पेसिफिकेशन्स उपलब्ध नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Realme Narzo 50A के मुकाबले बेहतर हो सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ कर सकते हैं एंट्री
Realme Narzo 50A स्पेसिफिकेशन्स
Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1600×720 पिक्सल है। रियलमी के इस फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया है जो Mali-G52 GPU के साथ आता है। यह फोन 4GB RAM की रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme C35 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक
कैमरा की बात करें तो Narzo 50A स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा सेंसर (10X डिजिटल जूम), 2MP f/2.4 मैक्रो कैमरा सेंसर और 2MP f/2.4 B&W पोर्टेट लेंस दिया गया है। रियलमी के फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में Android 11-पर आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। रियलमी के इस फोन में रियर माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।





















