
Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन 9 फरवरी को लॉन्च होने हैं। सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Galaxy S22, S22+, और S22 Ultra लॉन्च करेगी। Samsung के बारे में ख़बर है कि भारत में ये स्मार्टफ़ोन ग्लोबल मार्केट के साथ ही लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन कुछ अन्य लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मार्च 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को लेकर टिपस्टर इशान अग्रवाल और PriceBaba ने नई जानकारी दी है।
रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग भारत में Galaxy S22 सीरीज़ को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश कर सकता है। सैसंग पिछले कई साल से भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Exynos चिपसेट के साथ पेश करता आया है। हालांकि, अगर ऐसा हुआ तो S22 सीरीज सैमसंग की भारत में Qualcomm Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट के साथ किया जा सकता है।
Exynos 2200 vs Snapdragon 8 Gen 1
सैमसंग का Exynos 2200 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC दोनों ही 4nm फेब्रिकेशन और 1+3+4 आर्कटेक्चर पर बेस्ड हैं। हालांकि, Exynos वेरिएंट पिछले कुछ सालों में स्नेपड्रेगन के मुकाबले परफॉर्मेंस और इफिसीएंसी के मामले में काफ़ी पिछड़ गया है। स्नेपड्रेगन चिपसेट को यूज करने का एक कारण कंपोनेंट शॉर्टेज भी हो सकता है। सैमसंग पिछले साल से कंपोनेंट शॉर्टेज का सामना कर रहा है। Samsung ने फिलहाल इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि Samsung Galaxy S22 सीरीज की लीक रिपोर्ट से अब तक स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स सामने आ रहे हैं।
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स
Samsung के तीनों स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OneUI 4.1 पर रन करेंगे। इस सीरीज के सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन S22 Ultra में 6.8-इंच का AMOLED कर्व 2K डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया जाएगा, जिसमें 40MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा, जिसके साथ 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और दो 10MP टेलीफोटो सेंसर 3x और 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन में 5000 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OPPO Find X5 Pro 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
बात करें Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन की तो इसमें 6.1-इंच का स्क्रीन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही Samsung Galaxy S22 Plus स्मार्टफोन में 6.6-इंच का स्क्रीन दिया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में Full HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन में 10MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme C35 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक
Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में 3700 mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं बात करें Samsung Galaxy S22 Plus मॉडल की तो फोन में 4500 mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।





















