Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच (Geekbench) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 21121119VL के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग Redmi 10A ग्लोबल वर्जन के Geekbench और FCC लिस्टिंग के सामने आने के बाद आई है। शाओमी इन दिनों भारत में Redmi Note 11 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Xiaomi भारत में 9 फरवरी को Xiaomi Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। Redmi 10 (2022) और Redmi 10A स्मार्टफोन की गीकबैंच लिस्टिंग से हिंट मिलता है कि ये जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इस लिस्टिंग से Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन की रैम कैपेसिटी, प्रोसेसर, एंड्रॉयड वर्जन की डिटेल सामने आती है।

Redmi 10 (2022) गीकबैंच लिस्टिंग

redmi-10-2022-geekbench

Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन MediaTek MT6769H प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। संभवत: यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस प्रोसेसर के छह कोर 1.80 GHz और दो कोर 2.0 GHz पर क्लॉक किए गए हैं। Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन में 4GB रैम दिया जा सकता है। गीकबैंच स्कोर की बात करें तो रेडमी के इस स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 367 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 1253 पॉइन्ट्स हासिल किए हैं। रेडमी का यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OPPO Find X5 Pro 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

इस लिस्टिंग से Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स का पता नहीं चलता है। लेकिन सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह बजट स्मार्टफोन होगा। Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन को EU सर्टिफिकेशन्स पर भी स्पॉट किया जा चुका है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 4900mAh बैटरी और 22W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन को मल्टीपल सर्टिफिकेशन्स की वेबसाइट पर स्पॉट देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ कर सकते हैं एंट्री

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here