Redmi Note 11 स्मार्टफोन भारत में Redmi Note 11T 5G के नाम से होगा पेश: रिपोर्ट

Join Us icon

Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Redmi Note 11 series के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन कंपनी ने सब-ब्रांड रेडमी के पॉपुलर Redmi Note 10 series के सक्सेसर हैं। शाओमी को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही Redmi Note 11 सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकता है। खबरों की माने तो रेडमी नोट 11 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में अगल नाम के साथ भी एंट्री कर सकते हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स तो यहां तक हैं कि Redmi Note 11 स्मार्टफोन भारत में Redmi Note 11T 5G के नाम से पेश किया जा सकता है।

इसके साथ ही इस सीरीज़ के दो अन्य स्मार्टफ़ोन Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus स्मार्टफ़ोन भारत में Xiaomi की ब्रांडिंग के साथ पेश किए जाने की प्लानिंग है। रिपोर्ट्स की माने तो रेडमी नोट सीरीज़ के ये दो स्मार्टफ़ोन भारत में Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge के साथ पेश किए जा सकते हैं। शाओमी के ये दो स्मार्टफोन भारत में 2022 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किए जाएंगे। शाओमी ने Red Note 10 को भारत में मार्च 2021 में लॉन्च किया था।

Redmi Note 11 भारत में मार्च 2022 में होंगे लॉन्च

redmi-note-11-pro-series-feat

Redmi Note 11 series के स्मार्टफोन कंपनी के पॉपुलर Redmi Note 10 series के सक्सेसर होंगे। शाओमी होम मार्केट चीन में Redmi Note 11 को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी 2022 में इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। Redmi Note 11 series के इंडिया लॉन्च को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये Red Note 10 की तरह मार्च 2022 में लॉन्च किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G31 स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, लॉन्चिंग से पहले जानें सभी खूबियां

इसके साथ ही Reddi Note 11 सीरीज़ के वियतनाम लॉन्च को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। रूमर्स की माने तो Redmi Note 11 series को वियतनाम में मार्च 2022 में लॉन्च किया जाएगा। वियतनाम में ये स्मार्टफोन सीरीज मीडियाटेक के बजाय Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किये जा सकता हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दूसरे मार्केट में ये स्मार्टफोन किस चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही इसके इंडिया वेरिएंट्स के बारे में कहा जा रहा है कि ये चीन से काफी अलग होंगे। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 11 सीरीज ग्लोबल मार्केट में नए डिजाइन और Snapdragon चिपसेट के साथ होंगे लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here