
Infinix बता चुकी है कि कंपनी इस वेलेंटाईन डे पर यानी 14 फरवरी को भारत में अपना पहला 5जी फोन लॉन्च करने वाली है। यह मोबाइल Infinix Zero 5G नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं आज भारत में आने पहले ही यह इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन कंपनी की ओर टेक मंच पर पेश कर दिया गया है। नया इनफिनिक्स मोबाइल नाइजीरिया में लॉन्च हो गया है जिससे इंडिया आने से पहले ही इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस बजट सामने आ गया है।
Infinix Zero 5G की स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन को कंपनी की ओर से 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल डिजाईन वाली यह डिसप्ले आईपीएस एलसीडी एलटीपीएस पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। यह नया इनफिनिक्स मोबाइल 500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करता है तथा इसका डायमेंशन 168.73 x 76.53 x 8.77एमएम और वज़न 199ग्राम है।

Infinix Zero 5G को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो एक्सओएस 10 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डिमेनसिटी 900 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक के साथ मिलकर काम करता है। इनफिनिक्स ने अपने इस फोन को 3जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Zero 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 30X zoom सपोर्ट करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन में डुअल फ्रंट फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया गया है।

Infinix Zero 5G एक डुअल सिम फोन है जो 5जी व 4जी एलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 27 दिन तक का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।
Infinix Zero 5G का प्राइस
इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन को नाइजीरिया में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। नाइजीरिया में यह फोन N169,500 में लॉन्च हुआ है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 30,000 रुपये के करीब है। Infinix Zero 5G फोन ने Cosmic Black, Horizon Blue और Skylight Orange कलर में मार्केट में एंट्री ली है।



















