
सस्ते स्मार्टफोंस बनाने के लिए मशहूर टेक कंपनी itel Mobile ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन पेश किया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को itel A27 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया है जिसे सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। लो बजट में आया यह सस्ता और नया आईटेल मोबाइल dual 4G VoLTE सपोर्ट करता है जो इस सेग्मेंट में Reliance Jio के 4G Phone JioPhone Next को सीधी टक्कर देता है क्योंकि दोनों की कीमत लगभग एक जैसी ही है।
itel A27 की स्पेसिफिकेशन्स
आईटेल ए27 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 960 x 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एफडब्ल्यू+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एक लो बजट मोबाइल चौड़े बेजल्स वाली डिसप्ले पर बना है जिसकी स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है। डिसप्ले के दोनों ओर जहां नैरो बेजल्स दिए गए हैं वहीं उपरी और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी बेजल पर स्पीकर के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है।

itel A27 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 गो एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ spreadtrum 9832e चिपसेट पर रन करता है। एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व मैमोरी का यूज़ करते हुए स्मूथ प्रोसेस करती है। आईटेल ने अपने इस नए फोन को इंडिया में 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ इंडिया में धूम मचाने आया Poco M4 Pro 5G
फोटोग्राफी के लिए आईटेल ए27 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस 5 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईटेल मोबाइल 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

itel A27 एक डुअल सिम फोन है तथा दोनों ही सिम में किसी भी कंपनी की 4जी सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए कंपनी ने अपने मोबाइल फोन को 4,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। आईटेल ए27 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जो भारतीय बाजार में Crystal Blue, Silver Purple और Deep Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।











