
Realme ने कुछ ही दिनों पहले टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Realme C35 लॉन्च किया है। रियलमी ‘सी’ सीरीज़ में जोड़ा गया है यह मोबाइल फोन फिलहाल थाईलैंड में सेल के लिए उपलब्ध है जो 50MP Camera, 5,000mAh battery और 4GB RAM के साथ ही Unisoc T616 चिपसेट सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि रियलमी कंपनी इसी सीरीज़ का एक स्मार्टफोन बेहद जल्द भारत में भी लाने वाली है और यह रियलमी फोन Realme C31 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च होगा।
Realme C31
रियलमी सी31 स्मार्टफोन की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा की ओर से आई है। मुकुल ने इंडिया में लॉन्च होने वाले इस रियलमी मोबाइल के रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स की जानकारी दी है। शर्मा की सुनें तो Realme C31 स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकता है। टिपस्टर के मुताबिक रियलमी सी31 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Dark Green और Light Silver कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C35
रियलमी सी35 की बात करें तो यह फोन 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 600निट्स ब्राइटनेस, 401पीपीआई सपोर्ट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 4GB RAM + 64GB Storage और 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसकी शुरूआती कीमत 13,300 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : JioPhone Next को टक्कर देने सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह सस्ता 4G SmartPhone
Realme C35 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई आर एडिशन के साथ मिलकर काम करता है। 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ यह रियलमी फोन 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Unisoc T616 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी57 जीपीयू दिया गया है। रियलमी सी35 स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 ROM तकनीक सपोर्ट करता है।

फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो लेंस और एफ/2.8 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाईट लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C35 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।












