Electric Vehicles की मार्केट पलटने को तैयार Mukesh Ambani, चला ये बड़ा दांव

Join Us icon

Reliance Jio ने भारत में पिछले साल सितंबर माह में अपने 5 साल पूरे कर किए और इन 5 वर्षों में कंपनी ने यूजर्स को कई तोहफे दिए। सही मायने में जियो की एंट्री के बाद से ही इंडिया की मोबाइल इंटरनेट की दुनिया पूरी तरह से बदली। वहीं, अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मार्केट को देखते हुए Mukesh Ambani ने एक बड़ा दाव चल दिया है। दरअसल, भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजी एवं समाधान कंपनी अल्टिग्रीन प्रॉपल्जन लैब्स प्राइवेट लि.में 50.16 करोड़ रुपए में हिस्सेदारी ली है। वहीं, इससे पहले मुकेश अंबानी चीन की लीथियम आयन बैटरी के मुकाबले में सोडियम बैटरी के निर्माण में कदम रखा था। इसलिए माना जा रहा है कि मोबाइल इंटरनेट के बाद अब अंबानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में हैं।

Reliance ने किया 50.16 करोड़ रुपए का किया इन्वेस्ट

रिलायंस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि कंपनी की पूर्ण अनुषंगी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (आरएनईएल) ने अल्टिग्रीन के साथ 100 रुपए के फेस वैल्यू के 34,000 सीरीज-ए शेयरों के अधिग्रहण के लिए करार किया है। यह सौदा 50.16 करोड़ रुपए का हुआ है।

reliance jio 5g phone internet plans and network in india

क्या जियो लाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल?

फिलहाल अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रिलायंस कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया में एंट्री करने वाले हैं। दरअसल, अभी कंपनी की ओर से इस प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंपनी द्वारा किए जा रहे इंवेस्ट से इस बात का अंदाजा लगया जा रहा है कि जियो धीरे-धीरे इेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है।

ev-car-charging-jio-bp-bluesmart

Jio खत्म करेगी EV चार्जिंग की टेंशन खत्म

Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) और यूके की दिग्गज एनर्जी कंपनी बीपी (BP) ने कुछ समय पहले ज्वाइंट वेंचर जियो-बीपी (Jio-BP) के तहत भारत के पहले और सबसे बड़े ऑल-इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग प्‍लेटफॉर्म ब्‍लूस्‍मार्ट (BluSmart) के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। इस पार्टनरशिप से उन लोगों की टेंशन खत्म होगी जो अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने के बाद उसकी चार्जिंग को लेकर टेंशन ले रहे हैं। दरअसल, जियो-बीपी इस पार्टनरशिप के बाद पूरे देश में कमर्शियल ईवी चार्जिंग स्‍टेशन नेटवर्क को लगाया जाएगा।

jio-bp-charging-station

इतने समय में चार्ज होती है Electric Car

इलेक्ट्रिक व्हीकल को दो तरह से चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल में दी जाने वाली फ़ास्ट चार्जिंग के ज़रिए कार की बैटरी को से एक से दो घंटे में फ़ुल चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही स्लो चार्जिंग के ज़रिए कार की बैटरी फ़ुल चार्ज होने में छह से सात घंटे का समय लेती है।

लेटेस्ट वीडियो

Electric Car सिंगल चार्ज पर कितनी किलोमीटर चलती है?

इलेक्ट्रिक कार को लेकर सबसे पहला सवाल यही रहता है कि सिंगल चार्ज में यह कितने किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। यह सब कार में लगी बैटरी पैक, कार चलाने के तरीक़े पर निर्भर करता है। आमतौर पर 15KMH बैटरी पैक वाली इलेक्ट्रिक कार क़रीब 100 से 150 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट की बात करें तो मौजूदा समय में इंडियन इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 300 से 350 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। दुनिया की नंबर वन इलेट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Tesla की कार सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here