
iQOO ने भारत में अपनी फ्लैगशिप iQOO 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। iQOO ने भारत में तीन स्मार्टफोन – iQOO 9 Pro, iQOO 9 और iQOO 9 SE को लॉन्च कर दिया है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन कंपनी का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन है, जिसे क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन में शानदार कैमरा 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो गिंबल सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन के फ़ुल स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
iQOO 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 Pro डिस्प्ले
iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन में 6.78 इंच का E5 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2K है। डिस्प्ले के रिफ़्रेश रेट की बात करें तो यह 120Hz (एडेप्टिव) है। गेमिंग के शौक़ीन यूज़र्स के लिए फ़ोन में 300Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसके साथ ही iQOO के इस फ़ोन में शानदार अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले टच सेंसर दिया गया है।
iQOO 9 Pro प्रोसेसर
iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ फ़ोन में Enhanced LPDDR5 रैम टेक्नोलॉजी और स्टोरेज के लिए UFS 3.1 दिया गया है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए 18 बैंड का सपोर्ट दिया जाएगा।

iQOO 9 Pro कैमरा
iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा सेंसर गिंबल सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर, 16 मेगापिक्सल का पोर्टेट कैमरा दिया जाएगा। यह पोर्टेट कैमरा 2.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वीडियो और सेल्फी कैमरा के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
iQOO 9 Pro बैटरी
iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन में 4700mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन मात्र 8 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। वहीं फुल चार्ज होने में यह फोन मात्र 20 मिनट लेता है।
iQOO 9 Pro कीमत
iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB + 256 GB स्टोरेज के साथ 64,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं दूसरा वेरिएंट 12GB + 256 GB के साथ 69,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन की बिक्री 23 फरवरी से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : वनप्लस का सबसे महंगा OnePlus 10 Pro बेंड टेस्ट में हुआ फेल, प्रीमियम स्मार्टफोन के हो गए दो टुकड़े


















