iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन 4,700mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

iQOO नए साल में चीन में iQOO 9 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत कंपनी दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9 और 9 Pro लॉन्च करेगा। कंपनी ने कंफर्म किया कि iQOO 9 सीरीज को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च करेगा। इसके साथ ही फोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन्स भी कंफर्म हो चुकी हैं। इसके साथ ही पोस्टर से पता चलता है कि ये फ़ोन मैटल फ़्रेम के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO 9 सीरीज भारत में नए साल पर लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको iQOO 9 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

iQOO 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 Pro series might launch on 5 january with Snapdragon 8 Gen 1 soc 120w fast charging

iQOO ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग 9 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन टॉप-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन चीन में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन्स को रिवील किया है। प्रो मॉडल का स्मार्टफोन 4700mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 120W वायर फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Tecno POVA 5G स्मार्टफोन भारत में जनवरी महीने में होगा लॉन्च, सामने आया पोस्टर

कंपनी ने पहले ही कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। आईक्यू के इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन 12GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here