Realme 9 4G स्मार्टफ़ोन कई सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Realme 9 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन - Realme 9i, Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ को मार्केट में लॉन्च कर चुकी है।

Join Us icon

रियलमी अपने नंबर सीरीज़ Realme 9 लाइनअप के अब तक तीन स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुका है। Realme 9 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन – Realme 9i, Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ को मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। अब रियलमी के इस सीरीज के स्टेंडर्ड वर्जन Realme 9 के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। रियलमी का यह स्मार्टफोन कई सारे सर्टिफिकेशन वेबसाइट में 5G स्मार्टफोन के रूप में सर्टिफाइ किया जा चुका है। अब इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट भी सामने आया है।

Realme 9 4G स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन एजेंसी जैसे FCC, EEC, EMT, BIS, और Thailand Telecom में लिस्ट किया गया है। इन सर्टिफिकेशन में रियलमी का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3521 के साथ लिस्ट गया है। रियलमी का यह मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन सबसे पहले नवंबर 2021 में स्पॉट किया गया था, तब इस स्मार्टफोन का मार्केटिंग नाम सामने नहीं आया था।

Realme 9 सर्टिफिकेशन

ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक, अपकमिंग Realme 9 4G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन की बैटरी का मॉडल नंबर LP883 है। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन 33W फ़ास्ट चार्ज के साथ पेश किया जाएगा।

इसके साथ ही Realme 9 4G स्मार्टफोन को Camera FV-5 के डेटाबेस पर भी स्पॉट किया जा चुका है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 48MP प्राइमरी कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 1/4-इंच का होगा, जिसकी फोकल लेंथ 73.7mm और अपर्चर f/1.78 होगा। इसके साथ ही कैमरा का ISO रेंज 100-6400 होगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेंसर दिया जाएगा। कैमरा सेंसर का साइज 1/3-इंच होगा, जिसका फोकल लेंथ 27.2mm और अपर्चर f/2.5 होगा। फ्रंट कैमरा का ISO रेंज 100-1600 होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here