
Realme ग्लोबल मार्केट में 15 फरवरी को Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। भारत में रियलमी 9 प्रो सीरीज के स्मार्टफोन 16 फरवरी को लॉन्च किए जाएंगे। Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन के अलावा कंपनी Realme 9 सीरीज का स्टेंडर्ड वेरिएंट Realme 9 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Realme 9 5G स्मार्टफोन को FCC और NEMKO सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया जा चुका है। अब टिपस्टर योगेश बरार ने अपकमिंग Realme 9 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।
Realme 9 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Realme 9 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.5-इंच Full HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश 90Hz होगा। रियलमी के इस फोन में MediaTek का Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है। मीडियाटेक के इस प्रोसेसर के साथ Redmi Note 11T 5G, POCO M4 Pro 5G, और Realme 8s 5G स्मार्टफ़ोन हो सकते हैं।
Realme 9 5G specs
•6.5″ FHD+, 90Hz
•MediaTek Dimensity 810 5G
•6/8GB RAM
•64/128GB storage
•Rear Cam: 48MP + 2MP Depth + 2MP Macro
•Front Cam: 16MP
•5,000mAh battery, 18W charging
•Android 12, realmeUI
•Stereo speaker, side mounted FP— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) February 9, 2022
Realme 9 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है। रियर कैमरा सेटअप में 2MP डेप्थ और 2MP मैक्रो कैमर लेंस दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन में 16MP का सेंसर दिया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज इस दिन होंगी लॉन्च, रेडमी के गेमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने
रियलमी के इस फोन में साइड माउंड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा और स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया दाएगा। इस फोन में दो मैमोरी ऑप्शन – 6GB और 8GB रैम में पेश किया जाएगा। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो 64GB और 128GB स्टोरेज दिया जा सकता है। Realme ने फिलहाल Realme 9 5G स्मार्टफोन को लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। यह भी पढ़ें : OnePlus TV Y1S सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां




















