7 मार्च को लो बजट में बवाल मचाने इंडिया आ रहा Realme C35, होगा 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

Join Us icon

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ दिन पहले ही अपनी ‘C’ सीरीज़ के अंदर एक लो बजट स्मार्टफोन Realme C35 पेश किया था। यह फोन कंपनी की ओर से थाईलैंड की टेक मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इस फोन को कंपनी इंडिया में भी लॉन्च करने वाली है। दरअसल, कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट पर इस बात की जानकारी दी है कि कम कीमत वाले यह फोन (Realme C35 Indian launch) 7 मार्च को भारत की टेक मार्केट में लाया जाएगा। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ ही Unisoc T616 चिपसेट हो सकता है।

Realme C35 Launch Event

कंपनी रियलमी C35 को लॉन्च करने के लिए एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन करे वाली है, जिसे 7 मार्च को 12:30 PM पर शुरू किया जाएगा। इस इवेंट को Realme India’s website पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, Realme C35 के बाद कंपनी March 10 को TechLife Watch S100 और TechLife Buds N100 से पर्दा उठाएगी। इसे भी पढ़ें: Realme 9 4G स्मार्टफ़ोन कई सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च
realme-c35-india-launch-on-march-7

Realme C35 की स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की साइट पर बने रियलमी सी35 के पेज पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Realme C35 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत होगा। इसके अलावा डिवाइस में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

50mp camera phone Realme C35 Launched know price spec sale offer

इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि थाईलैंड में लॉन्च किए गए Realme C35 की स्पेसिफिकेशन्स ही इंडियन मार्केट में पेश किए जाने वाले Realme C35 मॉडल में दी जाएंगी। अगर ऐसा होता है तो हमें फोन में मिलने वाली सभी स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा पहले से है। Realme C35 के इंडियन मॉडल में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Unisoc T616 चिपसेट को दिया जा सकता है। वहीं, रियलमी सी35 स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 ROM तकनीक सपोर्ट होगी। इसे भी पढ़ें: 19GB RAM की ताकत के साथ Realme V25 5G हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी 5,000mAh Battery और 64MP Camera

50mp camera phone Realme C35 Launched know price spec sale offer

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी मोबाइल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो लेंस और एफ/2.8 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाईट लेंस मौजूद हो सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C35 स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट दिया जा सकता है।

4GB RAM cheap mobile Phone Realme C31 india launch soon in low budget specs leaked
Realme C35

Realme C35 एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन में फेस अनलॉक तकनीक भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन धांसू स्पेसिफिकेशन्स और शानदार प्रीमियम डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो

Realme C35 की कीमत

थाईलैंड में रियलमी सी35 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। थाईलैंड में Realme C35 4GB + 64GB वेरिएंट 5799 थाईभाट यानी तकरीबन 13,300 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट ฿6,299 यानी तकरीबन 14,500 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अपने इस नए फोन को Glowing Green और Glowing Black कलर में मार्केट में उतारा था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here