
Realme ने आज टेक मंच पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नया Realme V25 5G Phone पेश किया है। कंपनी की ओर से यह मोबाइल फोन चीन में लॉन्च किया गया है जो 120Hz display, 64MP Camera, Snapdragon 695 चिपसेट और 33W 5,000mAh Battery की ताकत से लैस है। रियलमी वी सीरीज़ फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में ही एक्टिव है लिहाजा यह फोन उसी देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन इस रियलमी मोबाइल की ताकत और स्टाईल मोबाइल यूजर्स और टेक लवर्स के लिए बेहद खास है।
Realme V25 5G की स्पेसिफिकेशन्स
इस नए रियलमी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme V25 5G को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस रियलमी फोन की थिकनेस 8.5एमएम है तथा वज़न 195 ग्राम है।
Realme V25 5G Phone एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 8 कोर वाला प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह रियलमी फोन LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage तकनीक से लैस है। वहीं कंपनी ने अपने नए मोबाइल को डायनॉमिक रैम एक्पेंशन तकनीक यानी DRE से लैस किया है जो जरूरत पड़ने पर फोन की रैम परफॉर्मेंस 19 जीबी तक बढ़ा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी वी25 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही ब्लैक एंड व्हाईट लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए रियलमी मोबाइल फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कई बेहतरीन फिल्टर्स व फीचर्स से लैस है।
Realme V25 5G डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसमें 5जी व 4जी दोनों चलाए जा सकते हैं। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। बता दें कि इस फोन के रियर पैनल को फोटोक्रॉमिक लेयर से कवर किया गया है जो सनलाईट में अपना रंग बदल लेती है।
Realme V25 5G का प्राइस
रियलमी वी25 5जी फोन को चीन में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 12 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन का दाम 1999 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 23,999 रुपये के करीब है। चीनी बाजार में इस रियलमी फोन को Morning Star green, Purple MSI और Sky Black कलर में लॉन्च किया गया है।























